Home » उत्तर प्रदेश » नाले में गिरने का झूठा अलर्ट! सफाई के लिए रचा गया रेस्क्यू ड्रामा, 10 घंटे बाद खुली पोल

नाले में गिरने का झूठा अलर्ट! सफाई के लिए रचा गया रेस्क्यू ड्रामा, 10 घंटे बाद खुली पोल

नाले में गिरने का झूठा अलर्ट! सफाई के लिए रचा गया रेस्क्यू ड्रामा, 10 घंटे बाद खुली पोल

Merrut News: मेरठ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने गंदे नाले की सफाई करवाने के लिए पुलिस और प्रशासन को बड़ी चालाकी से गुमराह कर दिया। महिला की एक कॉल ने पूरे शहर की सरकारी मशीनरी को घंटों तक व्यस्त कर दिया।जानकारी के मुताबिक, महिला ने डायल 112 पर फोन कर दावा किया कि उसके घर के पास खुले नाले में कोई व्यक्ति गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम और प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। हालात को गंभीर मानते हुए बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

Merrut News: 10 घंटे तक चला खोज अभियान

नाले में गिरे कथित व्यक्ति को तलाशने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गईं, कीचड़ और कचरा हटाया गया और पूरे नाले की गहराई तक छानबीन की गई। यह ऑपरेशन करीब 10 घंटे तक चलता रहा, लेकिन जब काफी प्रयासों के बाद भी कोई व्यक्ति नहीं मिला, तो अधिकारियों को शक हुआ।

Merrut News: जांच में सामने आई असली वजह

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि नाले में किसी के गिरने की बात पूरी तरह झूठी थी। बताया जा रहा है कि महिला का मकसद केवल एक था—अपने घर के पास लंबे समय से गंदे पड़े नाले की सफाई करवाना। इसी वजह से उसने यह कहानी गढ़ी।वहीं पुलिस का कहना है कि मामला उतना गंभीर नहीं है। पुलिस के अनुसार महिला कूड़ा बीनने का काम करती है और उसने सिर्फ आशंका जताई थी। उसी दौरान किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया गया। फिलहाल कोई ठोस आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Merrut News: कार्रवाई की तैयारी

हालांकि प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम को सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और झूठी सूचना से जोड़कर देख रहा है। ऐसे में महिला के खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।यह अनोखा मामला अब सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा में है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि महिला ने “दिमाग लगाकर वो काम करवा लिया, जो सालों से नहीं हो रहा था।”

ये भी पढ़े: स्वामी राम विशाल दास ने क्यों कहा किसी गुर्जर से शादी कर लें इकरा हसन