Bengal Crime News: भारत–बांग्लादेश सीमा से सटे मुर्शिदाबाद जिले में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। रघुनाथगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सेकेंद्रा घोषपाड़ा इलाके से दो बांग्लादेशी युवकों को पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद बाबू और मोहम्मद सुमन के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपी बांग्लादेश के चांपाइनवाबगंज जिले के देवीपुर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
बुधवार रात पुलिस को पशु तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर रघुनाथगंज थाना पुलिस ने सेकेंद्रा घोषपाड़ा इलाके में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पशु तस्करी गिरोह से जुड़े होने की बात स्वीकार की है, ऐसा पुलिस का दावा है।
Bengal Crime News: नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा सीमा पार तस्करी का पूरा रूट क्या है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार को दोनों आरोपियों को जंगीपुर महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।
सीमा क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद भारत–बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सीमा सुरक्षा एजेंसियां इलाके पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
ये भी पढ़े… UP मधुमक्खी पालन योजना: 3 साल में बनेंगी 1 लाख महिला उद्यमी, खेती और आमदनी दोनों बढ़ेंगे







