Home » पश्चिम बंगाल » बांग्लादेश तस्करी से पहले 1250 बोतल कफ सिरप जब्त, तस्कर गिरफ्तार

बांग्लादेश तस्करी से पहले 1250 बोतल कफ सिरप जब्त, तस्कर गिरफ्तार

तस्कर गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

Cough Syrup Smuggling: पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बीती रात बसीरहाट थाना क्षेत्र के शंकरपुर इलाके में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। उसके पास से बोरी में भरी कुल 1250 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई।

तस्कर गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
तस्कर गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद

बरामद कफ सिरप की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह खेप बांग्लादेश तस्करी के लिए ले जा रहा था। पुलिस की सतर्कता के कारण तस्करी से पहले ही यह खेप जब्त कर ली गई।

Cough Syrup Smuggling: तस्कर गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
तस्कर गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

Cough Syrup Smuggling: तस्कर हादियूर जमां गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्कर की पहचान हादियूर जमां सरदार के रूप में हुई है। उसका घर मटिया थाना क्षेत्र के झिंका गांव में है। पूछताछ में उसने यह भी कबूल किया कि वह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल था। बुधवार देर रात वह फेंसिडिल की इन बोतलों को भारत-बांग्लादेश सीमा की ओर ले जा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को बारासात जिला अदालत में पेश किया गया।

Report By: Pijush