ख़बर का असर

Home » Uncategorized » मेघालय की अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत

मेघालय की अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत

मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में स्थित एक गांव की अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 16 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई मजदूरों के अब भी खदान के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में खदान के अंदर गैस रिसाव या किसी तकनीकी खराबी को धमाके की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, असली कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।

Meghalaya news: मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में स्थित एक गांव की अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 16 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई मजदूरों के अब भी खदान के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। धमाका इतना तेज था कि अंदर काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल पाया। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

Meghalaya news: असम के रहने वाले थे सभी मजदूर

ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि यह हादसा थांगस्कू इलाके में हुआ। उन्होंने कहा कि घटना आज सुबह की है, लेकिन खदान के अंदर मौजूद मजदूरों की सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूर असम के रहने वाले बताए जा रहे हैं, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

कैसे हुआ धमाका?

Meghalaya news: प्रारंभिक जांच में खदान के अंदर गैस रिसाव या किसी तकनीकी खराबी को धमाके की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, असली कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा। पुलिस को शक है कि विस्फोट उस दौरान हुआ जब खदान में कोयला निकालने का काम चल रहा था। जब पुलिस से पूछा गया कि क्या यह खदान अवैध रूप से संचालित की जा रही थी, तो अधिकारी ने कहा, “हां, ऐसा ही प्रतीत होता है।” उन्होंने बताया कि फिलहाल विस्फोट के कारणों की गहन जांच की जा रही है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने वर्ष 2014 में मेघालय में ‘रैट-होल’ कोयला खनन और अन्य अवैज्ञानिक खनन तरीकों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था, इसके बावजूद राज्य में अवैध खनन की घटनाएं सामने आती रही हैं।

 

ये भी पढ़ें: रूस से तेल आयात पर भारत का दो टूक रुख, सरकार बोली 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोपरि

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल