Valentine’s Day message: वैलेंटाइन डे को आमतौर पर कपल्स के बीच प्यार के इजहार का दिन माना जाता है, लेकिन अभिनेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस दिन को एक अलग और गहरे अर्थ के साथ देखा। उन्होंने वैलेंटाइन डे पर ‘सेल्फ लव’ यानी खुद से प्यार करने का संदेश देकर अपने प्रशंसकों को प्रेरित किया।
इंस्टाग्राम पर शेयर की मुस्कुराती तस्वीर और संदेश
स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी मुस्कुराती हुई एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक भावनात्मक और विचारोत्तेजक कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि प्यार सिर्फ गुलाब, कार्ड्स और मोमबत्ती की रोशनी तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि सबसे जरूरी है खुद के साथ शांत और मजबूत रिश्ता बनाना।
Valentine’s Day message: खुद के साथ रिश्ता बनाना जरूरी
अभिनेत्री ने लिखा कि ऐसी दुनिया में, जहां प्यार को दिखावे से मापा जाता है, वहां व्यक्ति को खुद को अपना सुरक्षित स्थान बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब इंसान अपनी आत्मा को स्थिर कर लेता है और खुद को समझने लगता है, तब कोई भी तूफान उसे तोड़ नहीं सकता। उनका मानना है कि खुद से प्यार करने पर ही जीवन में सच्ची शांति मिलती है।
संदेश में आत्मबल और आत्मसम्मान का महत्व
स्मृति ईरानी का यह संदेश केवल प्रेम की परिभाषा नहीं बताता, बल्कि आत्मबल और आत्मसम्मान को भी मजबूती देता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके इस पोस्ट से खुद को जोड़ते नजर आए। कई प्रशंसकों ने हार्ट इमोजी के साथ उन्हें वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दीं और उनके विचारों की सराहना की।
Valentine’s Day message: टीवी पर वापसी और लोकप्रिय धारावाहिक में सक्रियता
कामकाज की बात करें तो स्मृति ईरानी इन दिनों एक बार फिर छोटे पर्दे पर सक्रिय हैं। वह लोकप्रिय धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी के जरिए टीवी पर वापसी कर चुकी हैं। शो में सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है, जिनमें महिला सशक्तीकरण और बॉडी शेमिंग जैसे विषय शामिल हैं।टीआरपी की दौड़ में यह सीरियल अनुपमा को कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है, जिसमें मुख्य भूमिका रूपाली गांगुली निभा रही हैं।
ये भी पढ़े… पुलवामा हमले की 7वीं बरसी: पीएम मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने शहीदों को किया नमन






