ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » डिफेंस फोर्सेज विजन 2047 जारी, भविष्य के युद्धों को तैयार सेना

डिफेंस फोर्सेज विजन 2047 जारी, भविष्य के युद्धों को तैयार सेना

Army’s Vision 2047: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय सेना के भविष्य की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण दस्तावेज जारी किया। इस दस्तावेज का नाम ‘डिफेंस फोर्सेज विजन 2047: रोडमैप फॉर फ्यूचर रेडी इंडियन मिलिटरी’ है। इसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारतीय सेना को आधुनिक, तकनीकी रूप से उन्नत और पूरी तरह एकीकृत सैन्य शक्ति बनाना है।

आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम सेना 

रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह विजन दस्तावेज मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ द्वारा तैयार किया गया है। इसमें बदलते वैश्विक और क्षेत्रीय हालात, नई तकनीकों और उभरती सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सेना में रणनीतिक सुधार और क्षमता वृद्धि की योजना बनाई गई है। दस्तावेज का लक्ष्य भारतीय सेना को भविष्य के किसी भी खतरे से निपटने में सक्षम बनाना और देश के रणनीतिक हितों की रक्षा को और मजबूत करना है।

Army’s Vision 2047: तीनों सेनाओं के बीच बढ़ेगा तालमेल

इस योजना का एक अहम पहलू भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इससे सैन्य योजनाओं को लागू करने, अभियानों को संचालित करने और नई क्षमताओं के विकास में तेजी आएगी। तीनों सेनाएं मिलकर तेज, सटीक और प्रभावी तरीके से मिशन को अंजाम दे सकेंगी।

नवाचार और आधुनिक तकनीक पर जोर

भविष्य के युद्धों को ध्यान में रखते हुए इस दस्तावेज में नवाचार, आधुनिक तकनीक और उन्नत प्रशिक्षण को विशेष महत्व दिया गया है। सेना को ऐसी तकनीकों से लैस करने की योजना है, जिससे वह तेजी से बदलते हालात के अनुसार खुद को ढाल सके।

Army’s Vision 2047: आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र पर फोकस

विजन-2047 में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर भी खास जोर दिया गया है। इसके तहत देश में विकसित तकनीक और उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे घरेलू रक्षा उत्पादन मजबूत होगा और अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।

चरणबद्ध तरीके से होंगे सुधार

दस्तावेज में लघु, मध्य और दीर्घ अवधि के लक्ष्य तय किए गए हैं। इनके तहत सैन्य क्षमताओं का विकास, संस्थागत सुधार और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर अनिल चौहान, दिनेश कुमार त्रिपाठी, ए. पी. सिंह और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सरकार का लक्ष्य स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक भारतीय सेना को वैश्विक स्तर पर आधुनिक, तकनीकी रूप से उन्नत और युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार बनाना है।

ये भी पढ़े… कोविड वैक्सीन पर SC का बड़ा निर्देश, गंभीर दुष्प्रभाव में नो-फॉल्ट कंपंसेशन लागू

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल