ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » रियलिटी शो विवाद में फंसी रिद्धिमा पंडित, कहा- सोशल मीडिया पर मिली रेप और जान से मारने की धमकियां

रियलिटी शो विवाद में फंसी रिद्धिमा पंडित, कहा- सोशल मीडिया पर मिली रेप और जान से मारने की धमकियां

रिद्धिमा पंडित ने रियलिटी शो 'द 50' में अपने असली रूप को दिखाने की कोशिश की। शो में कम समय और वंशज सिंह विवाद के कारण वे सुर्खियों में रहीं। उन्होंने साइबर धमकियों के बाद लीगल नोटिस भेजा।
रिद्धिमा पंडित ने शो और विवाद पर इंटरव्यू दिया

Riddhima Pandit Controversy: टीवी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित ने हाल ही में रियलिटी शो ‘द 50’ में हिस्सा लिया था। रियलिटी शोज में कई कलाकार इसलिए आते हैं, ताकि लोग उन्हें सिर्फ उनके टीवी किरदारों से न पहचानें, बल्कि उनके असली व्यक्तित्व को भी जान सकें। रिद्धिमा ने भी यही कारण बताया कि उन्होंने शो में क्यों भाग लिया। हालांकि, शो में उनका समय कम रहा, लेकिन शो के दौरान और बाद में हुए विवादों के चलते वे लगातार खबरों में बनी रहीं।

रिद्धिमा पंडित ने शो और विवाद पर इंटरव्यू दिया
रिद्धिमा पंडित ने शो और विवाद पर इंटरव्यू दिया

फैंस को रिद्धिमा ने शो में किया प्रभावित

रिद्धिमा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, “रियलिटी शो कलाकारों को बिना किसी स्क्रिप्ट के खुद को दिखाने का मौका देता है। मुझे इस शो का गेम कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया। इसमें अलग-अलग तरह के टास्क और गेम्स होते हैं, जिनसे कंटेस्टेंट अपनी क्षमताओं को दिखा सकते हैं। मैं इस शो में इसलिए आई थी ताकि मेरे फैंस मेरा असली रूप देख सकें। लेकिन दुर्भाग्यवश मुझे ज्यादा गेम खेलने का अवसर नहीं मिला। शो में बहुत सारे कंटेस्टेंट थे और कई बार मौके कुछ ही लोगों तक सीमित रहते थे। ऐसे में मैं उतना हिस्सा नहीं ले पाई, जितना चाहती थी।”

Riddhima Pandit Controversy: रिद्धिमा का विवाद पर स्पष्ट बयान

रिद्धिमा ने अपने स्वभाव के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मैं असल जिंदगी में झगड़ा करने वाली इंसान नहीं हूं। मुझे किसी से लड़ना पसंद नहीं है। आमतौर पर मैं विवादों से दूर रहना ही बेहतर समझती हूं। अगर कहीं बहस होती भी है, तो मैं उसे नजरअंदाज कर देती हूं।”

Riddhima Pandit Controversy: रिद्धिमा पंडित ने शो और विवाद पर इंटरव्यू दिया
रिद्धिमा पंडित ने शो और विवाद पर इंटरव्यू दिया

शो में कंटेंट क्रिएटर वंशज सिंह के साथ हुए विवाद पर भी रिद्धिमा ने विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, “शो के दौरान हमारे बीच तीखी बहस हुई थी। अगर कोई नेशनल टेलीविजन पर मेरे बारे में गलत बात करता है, तो मेरे पास अपना बचाव करने का अधिकार है और मैं जवाब देती हूं। यह मामला इतना बढ़ा कि शो खत्म होने के बाद भी शांत नहीं हुआ। मुझे सोशल मीडिया पर लगातार परेशान किया जाने लगा। वंशज के कुछ फॉलोअर्स की तरफ से बहुत आपत्तिजनक मैसेज आने लगे।”

रिद्धिमा ने लीगल नोटिस भेजा

रिद्धिमा ने आगे बताया, “कुछ लोगों ने मुझे रेप और जान से मारने की धमकियां दी। इस तरह की धमकियां किसी भी व्यक्ति के लिए मानसिक रूप से परेशान करने वाली हो सकती हैं। शुरुआत में मैंने इन बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब यह सिलसिला बढ़ा, तो मैंने कानूनी कदम उठाने का फैसला किया।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिद्धिमा पंडित ने वंशज सिंह को लीगल नोटिस भेजा है और साइबर हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की है।

ये भी पढ़े…डेस्क वर्कर्स के लिए योग का जादू: ‘ऊर्ध्व मुख श्वानासन’ से पाएं पीठ और कंधों की पूरी राहत

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल