ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » गैस सिलेंडर पर अफ़वाह और डीलर की मनमानी! जानिए किसे करें शिकायत

गैस सिलेंडर पर अफ़वाह और डीलर की मनमानी! जानिए किसे करें शिकायत

देश में गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता है, लेकिन सरकार ने साफ किया है कि घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य है। अगर सिलेंडर समय पर न मिले या डीलर ज्यादा पैसे मांगे, तो उपभोक्ता संबंधित कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

LPG Gas Cylinders: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण देश में कई लोगों के मन में LPG गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों को डर है कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो कहीं गैस की सप्लाई प्रभावित न हो जाए और घरों में रसोई का काम रुक न जाए।

हालांकि केंद्र सरकार ने इस मामले में साफ कहा है कि देश में घरेलू LPG की सप्लाई को लेकर किसी भी तरह का संकट नहीं है। सरकार के अनुसार आम उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की आपूर्ति को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

LPG Gas Cylinders: सिलेंडर न मिले या डीलर करे मनमानी तो यहां करें शिकायत
सिलेंडर न मिले या डीलर करे मनमानी तो यहां करें शिकायत

डीलर की मनमानी होने पर क्या करें?

कई बार ऐसा देखा जाता है कि सिलेंडर बुक करने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं मिलती। कुछ जगहों पर यह शिकायत भी सामने आती है कि कुछ डीलर सिलेंडर देने के लिए अतिरिक्त पैसे मांगते हैं या फिर जानबूझकर देरी करते हैं।

फिलहाल घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग अवधि को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। ऐसे में अगर किसी उपभोक्ता को बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलता या डीलर गलत तरीके से पैसे मांगता है, तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में संबंधित गैस कंपनी की आधिकारिक हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

LPG Gas Cylinders: इंडेन गैस के लिए हेल्पलाइन नंबर

अगर आप इंडेन गैस के उपभोक्ता हैं और डीलर से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555
LPG बुकिंग और शिकायत: 7718955555

सिलेंडर न मिले या डीलर करे मनमानी तो यहां करें शिकायत
सिलेंडर न मिले या डीलर करे मनमानी तो यहां करें शिकायत

भारत गैस के लिए हेल्पलाइन नंबर

भारत गैस के ग्राहकों को अगर समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है या डीलर किसी तरह की मनमानी कर रहा है, तो वे इन नंबरों पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

टोल फ्री नंबर: 1800-22-4344
LPG बुकिंग नंबर: 7715012345

एचपी गैस के लिए हेल्पलाइन नंबर

HP गैस के उपभोक्ता भी डीलर से जुड़ी किसी समस्या या शिकायत के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555
HP Anytime LPG: 9493602222

सरकार का कहना है कि घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य तरीके से जारी है और उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। इसलिए लोगों को किसी तरह की अफवाह या डर में आने की जरूरत नहीं है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल