ख़बर का असर

Home » महाराष्ट्र » ‘एक दिन तू फ्रिज में मिलेगी..’ हिंदू डॉक्टर ने बॉयफ्रेंड फैजुल मोहम्मद से तंग आकर दी जान, 6 पन्नों के सुसाइट नोट में बया किया दर्द

‘एक दिन तू फ्रिज में मिलेगी..’ हिंदू डॉक्टर ने बॉयफ्रेंड फैजुल मोहम्मद से तंग आकर दी जान, 6 पन्नों के सुसाइट नोट में बया किया दर्द

बॉयफ्रेंड फैजुल मोहम्मद खान

Mumbai News: मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में एक महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए मृतका के बॉयफ्रेंड फैजुल मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान डॉक्टर स्तुति सोनावने के रूप में हुई है। पुलिस को उनके कमरे से छह पन्नों का एक भावुक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड पर मानसिक उत्पीड़न और लगातार शक करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुसाइड नोट में स्तुति ने अपने रिश्ते की शुरुआत से लेकर आखिरी दिनों तक की परिस्थितियों का विस्तार से जिक्र किया है। नोट में उन्होंने बताया कि किस तरह रिश्ते की शुरुआत में सब कुछ सामान्य और खुशहाल था, लेकिन समय के साथ हालात बदलते चले गए।

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?

सुसाइड नोट के मुताबिक, स्तुति सोनावने और फैजुल मोहम्मद खान की मुलाकात एक मोबाइल ऐप के जरिए हुई थी। शुरुआती दिनों में दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी और धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा होता गया। स्तुति ने लिखा है कि उन्होंने और फैजुल ने साथ में कई खुशहाल पल बिताए थे। इतना ही नहीं, फैजुल ने उनका जन्मदिन मुंबई के प्रसिद्ध ताज होटल में भी मनाया था, जिससे उन्हें लगा कि उनका रिश्ता गंभीर और स्थायी हो सकता है।

हालांकि सुसाइड नोट में यह भी लिखा गया है कि कुछ समय बाद फैजुल का व्यवहार बदलने लगा। वह स्तुति पर लगातार शक करने लगा और अक्सर उनके साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करता था। इस व्यवहार ने स्तुति को मानसिक रूप से काफी परेशान कर दिया था। फैजुल की बातों और उसके रवैये से वे गहरे तनाव में चली गई थीं। लगातार आरोप, झगड़े और अपमानजनक शब्दों ने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाला।

Mumbai News: धमकियों का भी किया जिक्र

सुसाइड नोट में स्तुति ने यह भी आरोप लगाया है कि फैजुल उन्हें बार-बार धमकियाँ देता था। उन्होंने लिखा कि वह अक्सर डराने के लिए कहता था, “तू एक दिन फ्रिज में मिलेगी।” इस तरह की धमकियों से वे बेहद डर गई थीं और मानसिक रूप से टूटने लगी थीं। उन्होंने इस बात का जिक्र अपनी एक करीबी सहेली से भी किया था। पुलिस के अनुसार, मानसिक तनाव और आघात के चलते स्तुति सोनावने ने 8 मार्च की रात अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अगले दिन 9 मार्च की सुबह जब कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो परिवार के लोगों को शक हुआ। बाद में दरवाजा तोड़कर देखा गया, जहां स्तुति का शव फंदे से लटका मिला।

पिता ने मांगी न्याय की गुहार

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतका के पिता बजरंग सोनावने ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि उनकी बेटी एक मेहनती और होनहार डॉक्टर थी। उन्होंने कहा कि जो उनकी बेटी के साथ हुआ है, वह किसी और के साथ नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़े… PM मोदी पर राहुल गांधी का तंज बोले- ‘घबराए हुए हैं प्रधानमंत्री, इसलिए सदन में नहीं आते’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल