ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » NATO पर ट्रम्प की दो टूक: ‘मदद नहीं की, कागजी शेर है’, अलग होने की चेतावनी

NATO पर ट्रम्प की दो टूक: ‘मदद नहीं की, कागजी शेर है’, अलग होने की चेतावनी

डोनाल्ड ट्रम्प ने NATO को कागजी शेर बताते हुए उससे बाहर निकलने पर विचार की बात कही, वहीं ईरान जंग और होर्मुज संकट से वैश्विक तनाव बढ़ गया है।
Trump NATO Statement:

Trump NATO Statement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने NATO को ‘कागजी शेर’ बताते हुए कहा है कि वे इस सैन्य गठबंधन से बाहर निकलने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका हमेशा अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहा है, लेकिन मौजूदा हालात में उसे वैसा समर्थन नहीं मिल रहा। ट्रम्प ने यूक्रेन का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका ने मदद की, लेकिन अब कोई उसके साथ खड़ा नहीं है। यह बयान ऐसे समय आया है जब NATO देशों ने ईरान जंग में अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया है।

होर्मुज संकट और वैश्विक असर

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका चाहता था कि NATO देश इस मार्ग को खुलवाने के लिए अपने युद्धपोत भेजें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम  की रिपोर्ट के अनुसार:

  • मिडिल ईस्ट की GDP में 3.7% से 6% तक गिरावट संभव
  • करीब ₹18 लाख करोड़ का आर्थिक नुकसान
  • जहाजों की आवाजाही में 70% से ज्यादा कमी
  • तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के आसपास
  • 16 से 36 लाख नौकरियों पर खतरा

Trump NATO Statement: भारत के लिए राहत की खबर

तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर भी सामने आई है। UAE से LPG लेकर आए दो टैंकर सुरक्षित रूप से भारत पहुंच गए हैं। इन जहाजों के जरिए लगभग 94,000 टन रसोई गैस भारत लाई गई, जिससे ऊर्जा आपूर्ति को राहत मिली है।

Trump NATO Statement: अंतरराष्ट्रीय कूटनीति तेज

Keir Starmer ने होर्मुज संकट को लेकर 35 देशों की आपात बैठक बुलाने की घोषणा की है। इस बैठक में समुद्री मार्ग को सुरक्षित बनाने पर चर्चा होगी। भारत की भागीदारी को लेकर भी संभावना जताई जा रही है।

इजराइल और ईरान के बयान से बढ़ा तनाव

इजराइल के विदेश मंत्री Gideon Sa’ar ने कहा है कि यह आखिरी युद्ध नहीं है और देश को सतर्क रहना होगा। वहीं ईरान ने चेतावनी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा, लेकिन अमेरिका के लिए नहीं।

यह भी पढे़ : होर्मुज स्ट्रेट पर उलझा अमेरिका, ट्रंप बोले “ये हमारी जिम्मेदारी नहीं”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल