IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेंगी।
दोनों टीमों को मिली थी हार
केकेआर को अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि एसआरएच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हराया था। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम बन गया है।
IPL 2026: केकेआर को घरेलू मैदान का फायदा
कोलकाता की टीम अपने घरेलू मैदान पर ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। ईडन गार्डन्स की परिस्थितियों का फायदा केकेआर को मिल सकता है, जिससे एसआरएच के लिए जीत की राह आसान नहीं होगी।
कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी बड़ी चिंता
एसआरएच की सबसे बड़ी परेशानी उनके नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी है, जो पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर हैं। उनकी अनुपस्थिति से टीम की गेंदबाजी और नेतृत्व दोनों प्रभावित हुए हैं।
IPL 2026: टॉप ऑर्डर की खराब फॉर्म
टीम के ओपनर ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा हाल के मैचों में अच्छी फॉर्म में नहीं दिखे हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम काफी निर्भर है, ऐसे में उनका प्रदर्शन इस मैच में निर्णायक रहेगा। मिडिल ऑर्डर में क्लासेन से बड़ी पारियों की उम्मीद रहती है, लेकिन हालिया फॉर्म उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, जिससे टीम का संतुलन बिगड़ रहा है।
ईशान किशन पर टिकी उम्मीदें
एसआरएच के लिए सकारात्मक पहलू यह है कि ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले मैच में 38 गेंदों पर 80 रन की तेज पारी खेली थी। टीम को उनसे एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
IPL 2026: आंकड़ों में केकेआर का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 19 मैच केकेआर ने जीते हैं, जबकि एसआरएच को 10 में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा है। आंकड़ों के लिहाज से भी केकेआर का पलड़ा भारी नजर आता है।
SRH को करना होगा ऑलराउंड प्रदर्शन
केकेआर को उसके घर में हराने के लिए एसआरएच को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। जरा सी चूक टीम के लिए हार का कारण बन सकती है।
ये भी पढ़े… भवानीपुर हाई अलर्ट: आज सुवेंदु अधिकारी का नामांकन-अमित शाह के रोड शो से बढ़ेगा सियासी तापमान







