Home » नई दिल्ली » दिन निकलते ही गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी राजधानी दिल्ली, करोल बाग में एक व्यक्ति घायल

दिन निकलते ही गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी राजधानी दिल्ली, करोल बाग में एक व्यक्ति घायल

ताबड़तोड़ फायरिंग or police

Delhi News: राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई। फैज रोड स्थित कलका दास चौक के पास करीब 2:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हत्या के प्रयास का केस दर्ज

घायल की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो आनंद पर्वत के थान सिंह नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे तुरंत इलाज के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, अस्पताल से सुबह करीब 3:55 बजे एमएलसी कॉल मिलने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि घटना करोल बाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

मौके से पुलिस को दो खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कम से कम तीन राउंड फायरिंग की गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस की क्राइम टीम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

Delhi News: सभी पहलुओं से जांच कर रही पुलिस

फिलहाल हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं- पुरानी रंजिश, आपराधिक एंगल या अन्य कारण को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर इसे टारगेटेड अटैक माना जा रहा है, लेकिन अधिकारी अभी किसी नतीजे पर पहुंचने से बच रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े… मुरादाबाद में पत्नी के जिम जाने से नाराज पति ने पत्नी की करी हत्या, 7 घंटे शव के पास बैठा और फिर…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments