Attack on Donald Trump: अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई ताजा फायरिंग के बाद डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा एक बार फिर चर्चा में आ गई है। ट्रंप ने खुद स्वीकार किया है कि पिछले कुछ वर्षों में कई बार उनकी हत्या की कोशिश की गई, लेकिन हर बार वे बच निकले।
कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में मचा हड़कंप
वॉशिंगटन डीसी में आयोजित डिनर कार्यक्रम के दौरान अचानक गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटना के बाद ट्रंप ने सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता की सराहना की।
Attack on Donald Trump: 2024: पेंसिल्वेनिया रैली में हमला
जुलाई 2024 में बटलर, पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान एक हमलावर ने ट्रंप पर कई गोलियां चलाईं. इनमें से एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई. मौके पर मौजूद सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने तुरंत ट्रंप को ढाल बनाकर सुरक्षित किया.
2024: फ्लोरिडा में बड़ी साजिश नाकाम
सितंबर 2024 में पाम बीच, फ्लोरिडा स्थित Mar-a-Lago के पास एक संदिग्ध हथियार के साथ पकड़ा गया। सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते कार्रवाई कर ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Attack on Donald Trump: 2016: लास वेगास रैली में हथियार छीनने की कोशिश
लास वेगास में एक व्यक्ति ने पुलिस अधिकारी की बंदूक छीनकर ट्रंप पर हमला करने की कोशिश की थी। हालांकि उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में दोषी ठहराया गया।
2017: काफिले पर हमले की योजना नाकाम
नॉर्थ डकोटा में एक आरोपी ने फोर्कलिफ्ट के जरिए ट्रंप के काफिले को टक्कर मारने की योजना बनाई थी, लेकिन वाहन रास्ते में फंस गया और उसे पहले ही पकड़ लिया गया।
Attack on Donald Trump: लगातार खतरे के बीच सियासी संदेश
लगातार खतरों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह केवल उन पर नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा पर भी हमला है। उन्होंने मीडिया और सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका की सराहना करते हुए जिम्मेदार रिपोर्टिंग पर जोर दिया।
ये भी पढ़े… आसनसोल हत्या कांड पर भड़के राहुल गांधी ! टीएमसी पर ‘गुंडाराज’ का लगाए बड़ा आरोप








