Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले ईडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, कई अहम दस्तावेजों की जांच

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले ईडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, कई अहम दस्तावेजों की जांच

मतदान से पहले ईडी का बड़ा एक्शन

ED Kolkata Raid: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने राजधानी कोलकाता में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी ने शहर के दो अलग अलग इलाकों आनंदपुर और अलीपुर में दो बड़े व्यवसायियों के आवास और दफ्तरों पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई कुख्यात सोनू पप्पू मामले से जुड़ी बताई जा रही है।

आनंदपुर और अलीपुर में छापेमारी

सूत्रों के अनुसार ईडी की टीमें सुबह सुबह सुरक्षा बलों के साथ महानगर के आनंदपुर स्थित कारोबारी कल्याण शुक्ला के आवास और अलीपुर में व्यवसायी संजय कानोरिया के ठिकानों पर पहुंची। ईडी अधिकारी दोनों स्थानों पर दस्तावेज खंगाल रहे हैं और जरूरी कागजात की जांच कर रहे हैं।

ED Kolkata Raid:  मतदान से पहले ईडी का बड़ा एक्शन
मतदान से पहले ईडी का बड़ा एक्शन

ED Kolkata Raid: जय कामदार से जुड़ा मामला

इस छापेमारी के पीछे का सबसे बड़ा लिंक हाल ही में गिरफ्तार किए गए व्यवसायी जय कामदार को माना जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि जय कामदार के मोबाइल फोन से मिले वाट्सएप चैट के जरिए कई संदिग्ध वित्तीय लेन देन का खुलासा हुआ है। इसी चैट में कल्याण शुक्ला और संजय कानोरिया के नामों का जिक्र मिलने के बाद ईडी ने यह कदम उठाया है।

जांच जारी

फिलहाल ईडी की जांच जारी है और अधिकारी सभी दस्तावेजों को ध्यान से देख रहे हैं। माना जा रहा है, आगे इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं जिससे कई लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़े… राष्ट्रपति ट्रम्प की मौजूदगी में वॉशिंगटन डिनर में फायरिंग, 7 राउंड गोली चली, हमलावर गिरफ्तार, सभी सुरक्षित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments