Home » पश्चिम बंगाल » भांगर में TMC कार्यकर्ता के घर से 100 देसी बम बरामद, चुनाव से पहले बढ़ी टेंशन

भांगर में TMC कार्यकर्ता के घर से 100 देसी बम बरामद, चुनाव से पहले बढ़ी टेंशन

West bengal: पश्चिम बंगाल के भांगर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक कथित तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता के घर से करीब 100 देसी बम बरामद किए गए हैं। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, खासकर तब जब राज्य में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और माहौल पहले से ही संवेदनशील बना हुआ है।

खुफिया सूचना के बाद हुई बड़ी कार्रवाई

दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर रविवार को रफीकुल इस्लाम नाम के व्यक्ति के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

West bengal: चुनाव आयोग ने दिए सख्त निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने भी सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि अगर उनके क्षेत्र में किसी भी तरह के विस्फोटक या डर फैलाने की कोशिश होती है, तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने कहा है कि हर हाल में मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होना चाहिए।

West bengal: बम बनाने वालों पर चलेगा विशेष अभियान

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल पुलिस को बम बनाने वाले गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे मामलों की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा की जाएगी, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।

चुनावी मुकाबला हुआ और भी दिलचस्प

West bengal: पश्चिम बंगाल में इस बार चुनावी मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं चुनावी माहौल को और गरमा रही हैं। अब नजर इस बात पर है कि जनता किसे सत्ता की चाबी सौंपती है।

 

ये भी पढ़ें: अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर का बयान, ‘4 बच्चे पर्सनल चॉइस’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments