Home » स्वास्थ्य » थकान से लेकर भूलने तक नजरअंदाज न करें ये लक्षण, विटामिन बी12 की कमी के संकेत, जानें बचाव के उपाय

थकान से लेकर भूलने तक नजरअंदाज न करें ये लक्षण, विटामिन बी12 की कमी के संकेत, जानें बचाव के उपाय

विटामिन B12 की कमी

Vitamin B12 Deficiency: हमारा शरीर किसी भी बीमारी के आने से पहले ही संकेत देने लगता है, बस जरूरत है उन संकेतों को समझने की। विटामिन B12 की कमी भी ऐसे ही चुपचाप अपने लक्षण दिखाती है, लेकिन कई लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर समस्या बन सकती है। शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल यानी दिमाग और नसों से जुड़े कई बदलाव देखने को मिलते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है।

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी
विटामिन B12 की कमी

विटामिन B12 की कमी के सामान्य संकेत

शरीर में विटामिन B12 की कमी होने पर सबसे पहले थकान और कमजोरी महसूस होती है। अगर आप पूरी नींद लेने के बाद भी लगातार थके हुए रहते हैं, तो यह एक संकेत हो सकता है। इसके साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे जी मचलना, उल्टी या दस्त भी इस कमी के कारण हो सकते हैं। कई बार अचानक भूख कम लगने लगती है और बिना किसी प्रयास के वजन तेजी से घटने लगता है, जिसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

इस कमी का असर मुंह पर भी दिखाई देता है। जीभ में सूजन आ सकती है, वह लाल और दर्दनाक हो सकती है, और मुंह में बार-बार छाले होने लगते हैं। इसके अलावा त्वचा पर हल्का पीलापन नजर आ सकता है, क्योंकि विटामिन B12 की कमी से शरीर में रेड ब्लड सेल्स का बनना कम हो जाता है। 

मानसिक स्तर पर भी बदलाव देखने को मिलते हैं, जैसे बिना किसी खास कारण के चिड़चिड़ापन बढ़ना या स्वभाव में अचानक बदलाव आना। व्यक्ति के सोचने के तरीके और व्यवहार में भी परिवर्तन हो सकता है, जो इस कमी का एक अहम संकेत है।

विटामिन B12 की कमी
विटामिन B12 की कमी

विटामिन B12 की कमी के न्यूरोलॉजिकल लक्षण

जब यह कमी ज्यादा बढ़ जाती है, तो इसका असर नसों और दिमाग पर भी पड़ता है। ऐसे में हाथों और पैरों में झुनझुनी या सुन्नता महसूस हो सकती है, जैसे सुइयां चुभ रही हों। इसके अलावा याददाश्त कमजोर होने लगती है, चीजें भूलने लगते हैं और किसी काम में ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है। कुछ लोगों को चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगती है, क्योंकि यह कमी नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है। इससे संतुलन बनाए रखने, सामान्य रूप से चलने या बोलने में भी दिक्कत आ सकती है।

Vitamin B12 Deficiency: कैसे करें बचाव?

हमारा शरीर खुद विटामिन B12 नहीं बना पाता, इसलिए इसकी पूर्ति हमें अपनी डाइट या सप्लीमेंट्स के जरिए करनी होती है। यह विटामिन मुख्य रूप से एनिमल बेस्ड फूड्स जैसे दूध, अंडा और चिकन में पाया जाता है। अगर आप शाकाहारी हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेकर विटामिन B12 के सप्लीमेंट्स लेना एक अच्छा विकल्प हो सकता है, ताकि इस जरूरी पोषक तत्व की कमी से बचा जा सके।

यह भी पढे़ : गन्ना जूस की मिठास में छिपा हो सकता है बड़ा खतरा, जानिए कौन लोग भूलकर भी न करें इसका सेवन

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments