Home » मध्य प्रदेश » उज्जैन से बड़ी खबर चलती कार ने परिवार को कुचला वीडियो वायरल

उज्जैन से बड़ी खबर चलती कार ने परिवार को कुचला वीडियो वायरल

Ujjain Accident:

Ujjain Accident: उज्जैन जिले के उन्हेल क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नई दिल्ली चौराहा इलाके में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों को टक्कर मार दी।

 एक की मौके पर मौत, चार गंभीर घायल

हादसे में 55 वर्षीय जमीला बी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तबस्सुम (40), इरशाद (6), शिफा (13) और फरहान (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए उज्जैन के चरक अस्पताल रेफर किया गया है।

Ujjain Accident: कार्यक्रम में जा रहा था पूरा परिवार

जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक गमी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे दूर जा गिरे।

Ujjain Accident: CCTV में कैद हुआ हादसा

पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि परिवार सड़क किनारे चल रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने सीधे टक्कर मार दी।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी

उन्हेल थाना प्रभारी संतोष चौहान के मुताबिक, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढे़ : चेन्नई में एक यात्री चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोलकर कूदा जिसके बाद जो हुआ ….

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments