West bengal results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। राज्य की आसनसोल दक्षिण सीट पर पार्टी की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने टीएमसी के तापस बनर्जी को 40,839 वोटों से हराया। अग्निमित्रा को कुल 1,19,582 वोट मिले, जबकि तापस बनर्जी को 78,743 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। इस सीट पर कांग्रेस के सौविक मुखर्जी भी मैदान में थे, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी और टीएमसी के बीच ही रहा।
ग्लैमर से राजनीति तक का सफर
अग्निमित्रा पॉल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। एक समय वह इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर के तौर पर जानी जाती थीं और बड़े-बड़े फैशन शो में हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड सितारों के लिए भी डिजाइनिंग की है। लेकिन 2019 में उन्होंने अचानक इस चमक-दमक की दुनिया को छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना और बीजेपी में शामिल हो गईं।
West bengal results: चुनाव में दिखा ‘लोकल कनेक्शन’
इस चुनाव में अग्निमित्रा पॉल ने खुद को ‘आसनसोल की बेटी’ के रूप में पेश किया, जिसका उन्हें फायदा भी मिला। उन्होंने लगातार स्थानीय मुद्दों को उठाया और जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाई। यही वजह रही कि इस बार उनका प्रदर्शन और भी मजबूत नजर आया।
West bengal results: बीजेपी की आक्रामक महिला चेहरा
अग्निमित्रा पॉल को बीजेपी के आक्रामक नेताओं में गिना जाता है। चुनाव प्रचार के दौरान वह पार्टी की प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल रहीं। उनके भाषण और चुनावी रणनीति ने उन्हें राज्य की राजनीति में एक मजबूत पहचान दिलाई है।
5 साल में बढ़ी संपत्ति
West bengal results: चुनाव के दौरान उनके हलफनामे की भी काफी चर्चा हुई। 2021 में जहां उनकी चल संपत्ति करीब 1.10 करोड़ रुपये थी, वहीं 2026 में यह बढ़कर 2.56 करोड़ रुपये हो गई। कुल मिलाकर उनकी संपत्ति 3.84 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि अचल संपत्ति में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: West Bengal जीत के बाद BJP में जोश, केशव मौर्य बोले: 2027 में यूपी में भी खिलेगा कमल








