Home » पश्चिम बंगाल » पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत, 200 पार सीटें; अधिकारियों को फाइलें सुरक्षित रखने का सख्त आदेश

पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत, 200 पार सीटें; अधिकारियों को फाइलें सुरक्षित रखने का सख्त आदेश

West bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों के मुताबिक बीजेपी 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही है, जो राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इस बीच सरकार के शीर्ष स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है। राज्य के चीफ सेक्रेटरी ने सभी सरकारी विभागों को अहम निर्देश जारी किए हैं, जिसमें फाइलों और जरूरी दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है।

फाइलों को लेकर सख्त निर्देश

चीफ सेक्रेटरी ऑफिस से जारी आदेश में साफ कहा गया है कि सभी विभागों के सचिव और हेड ऑफ ऑफिस यह सुनिश्चित करें कि कोई भी जरूरी फाइल न तो हटाई जाए और न ही उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ हो। बिना अनुमति के किसी भी दस्तावेज की कॉपी या स्कैनिंग पर भी रोक लगा दी गई है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी जरूरी कागजात और कम्युनिकेशन का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए। अगर किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।

West bengal: बंगाल में BJP का बड़ा प्रदर्शन

चुनाव नतीजों की बात करें तो बीजेपी अब तक 66 सीटें जीत चुकी है और 138 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कुल मिलाकर पार्टी 204 सीटों के आंकड़े तक पहुंचती नजर आ रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है और पार्टी करीब 83 सीटों पर सिमटती दिख रही है। कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिलती नजर आ रही है। मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर की पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है, हालांकि दोनों सीटें उन्होंने खुद जीती हैं, जिसके चलते एक सीट पर उपचुनाव होना तय माना जा रहा है।

सत्ता में पहली बार BJP

West bengal: अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह पहली बार होगा जब बीजेपी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी। यह जीत राज्य की सियासत में एक बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है, जहां अब तक तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा है।

 

ये भी पढ़ें:  West Bengal जीत के बाद BJP में जोश, केशव मौर्य बोले: 2027 में यूपी में भी खिलेगा कमल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments