Breaking News
Home » अंतर्राष्ट्रीय » ईरान पर हमला बड़ी कार्रवाई नहीं, ट्रंप बोले इसे सिर्फ हल्की प्रतिक्रिया समझें, युद्धविराम अभी भी लागू

ईरान पर हमला बड़ी कार्रवाई नहीं, ट्रंप बोले इसे सिर्फ हल्की प्रतिक्रिया समझें, युद्धविराम अभी भी लागू

Iran US Conflict: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हुई हालिया सैन्य कार्रवाई को “लव टैप” बताया है। इसका मतलब उन्होंने यह दिया कि यह कोई बड़ी या गंभीर सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि एक तरह की हल्की या मामूली प्रतिक्रिया थी।

ट्रंप ने यह भी साफ कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जो युद्धविराम पहले से लागू है, वह अभी भी जारी है। उनके अनुसार, हाल की घटनाओं को युद्ध फिर से शुरू होने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव कैसे बढ़ा?

तनाव की शुरुआत होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी और ईरानी सैन्य गतिविधियों के बाद हुई।ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना के तीन युद्धपोत इस इलाके से गुजर रहे थे, तभी ईरान की ओर से उन पर हमला करने की कोशिश की गई।

उन्होंने दावा किया कि ईरानी सेना ने मिसाइल, ड्रोन और छोटी नावों की मदद से अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाया, लेकिन अमेरिकी सेना ने समय रहते सभी हमलों को नाकाम कर दिया।

Iran US Conflict

Iran US Conflict: अमेरिकी जवाबी कार्रवाई का दावा

ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें ईरानी नावों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।उनका यह भी कहना था कि अमेरिकी सेना ने ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को बीच रास्ते में ही रोक दिया, जिससे अमेरिकी युद्धपोतों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

अमेरिका-ईरान बातचीत पर ट्रंप की राय

ट्रंप ने दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत पर भी टिप्पणी की।उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत ठीक चल रही है, लेकिन समझौते की ज्यादा जरूरत ईरान को है।उनके अनुसार, “बातचीत अच्छी चल रही है… वे इस समझौते पर मुझसे ज्यादा जल्दी हस्ताक्षर करना चाहते हैं।”

इस बयान से उन्होंने यह संकेत देने की कोशिश की कि अमेरिका इस समय दबाव में नहीं है, जबकि ईरान किसी समझौते तक जल्दी पहुंचना चाहता है।

ईरान को लेकर ट्रंप की सख्त टिप्पणी

इसी दौरान ट्रंप ने हालिया सैन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए ईरान पर सख्त टिप्पणी की।उन्होंने दावा किया कि ईरान को कुछ ही मिनटों में बड़ा नुकसान हुआ। उनके अनुसार, ईरानी टैंकरों को नष्ट कर दिया गया और मिसाइल व ड्रोन हमलों को पूरी तरह रोक दिया गया।ट्रंप ने यह भी कहा कि हमलावर लोग अब जीवित नहीं हैं।

ट्रंप की चेतावनी

ट्रंप ने अंत में ईरान को चेतावनी भी दी।उन्होंने कहा कि अगर युद्धविराम खत्म होता है, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उनके अनुसार, दुनिया को ईरान से उठती एक बड़ी चमक देखने को मिल सकती है।उन्होंने कहा, “उन्होंने हमारे साथ खिलवाड़ किया और हमने उन्हें जवाब दिया। अगर समझौता नहीं हुआ, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।”ट्रंप ने ईरान से जल्द से जल्द समझौते पर हस्ताक्षर करने की बात दोहराई।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments