Home » पश्चिम बंगाल » ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज पूरा हुआ’ शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के बाद बोले भाजपा नेता

‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज पूरा हुआ’ शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के बाद बोले भाजपा नेता

शुभेंदु अधिकारी के शपथ

Bengal CM: पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर पार्टी नेताओं ने श्याम प्रसाद मुखर्जी को याद किया है। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज पूरा हो गया है। वो बंगाल जो पश्चिम बांग्लादेश बनने जा रहा था, उसको हम बचा पाए हैं। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आज विश्वास नहीं हो रहा है कि हम सत्ता में आ चुके हैं, क्योंकि हमने राज्य में बहुत कष्ट सहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने बहुत संघर्ष किया है। 23 पुलिस केस मेरे खिलाफ दर्ज हुए। बंगाल में हमने अपमान को सहा है। काम नहीं करने दिया जाता था। पार्टी कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा जाता था। उन्हें जला देना या पेड़ से लटका देना, यह सब कुछ देखा है।

बंगाल में पहली बनी भाजपा सरकार: पार्टी नेता बोले- 'श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज पूरा', ममता बनर्जी पर साधा निशाना

बंगाली लोगों को बंगाल मुखर्जी के लिए मिला

श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘बंगाली लोगों को बंगाल श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लिए मिला। अन्यथा आज हम लोग बांग्लादेश में होते। जिस तरह बांग्लादेश में हिंदुओं को जलाया जा रहा था, महिलाओं को मारा जा रहा था, उस तरह आज हमारे साथ इसलिए नहीं हुआ, क्योंकि यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बंगाल है। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश की तरह बनाना चाहती थीं। हमारी संस्कृति, सभ्यता और भाषा, सबका इस्लामीकरण कर दिया गया था। हमने बंगाल को बांग्लादेश बनाने से पहले ही बचा लिया है। हम बहुत खुश हैं और आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा भी प्रसन्न होगी। भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा, “कम्युनिस्ट लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि भाजपा महिला-विरोधी है और हिंदी बोलने वाले लोगों की पार्टी है। लेकिन ऐसा नहीं है।

बंगाल में पहली बनी भाजपा सरकार: पार्टी नेता बोले- 'श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज पूरा', ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Bengal CM: भाजपा बंगाल की पार्टी

एक बंगालवासी (श्यामा प्रसाद मुखर्जी) ने ही भाजपा को बनाया। भाजपा बंगाल की पार्टी है। राम नाम भी पश्चिम बंगाल में प्रिय और पवित्र है। लंबे अरसे के बाद भाजपा को बंगाल में जीत मिली है, जिससे जनता खुश है। भाजपा विधायक सजल घोष ने कहा कि अगर यह 5 साल पहले हमारी सरकार बनती तो पश्चिम बंगाल के ऊपर से कम से कम 3–4 लाख करोड़ रुपए का कर्ज और कम हो गया होता। तब यह शपथ भी 300 कार्यकर्ताओं के खून पर नहीं लेनी पड़ती। भाजपा नेता भारती घोष ने कहा कि कमल खिल गया है, इतिहास जाग उठा है। एक नए युग की शुरुआत हुई है। भरोसे के युग की शुरुआत हुई है और डर का युग समाप्त हो गया है। भाजपा नेता दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि जिस तरह हिंदुस्तान में आजादी का जश्न मनाया गया था, ठीक उसी तरह आज पश्चिम बंगाल जश्न मना रहा है। सही मायनों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज पूरा हुआ है।

ये भी पढ़े… शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही कालीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के बाहर लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, वीडियो हुआ वायरल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments