Home » Foreign Affairs » होर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिकी कार्रवाई से मिडिल ईस्ट में फिर युद्ध जैसे हालात

होर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिकी कार्रवाई से मिडिल ईस्ट में फिर युद्ध जैसे हालात

Iran crisis: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात : मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी सेना ने दो ईरानी ऑयल टैंकरों को निशाना बनाकर निष्क्रिय कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले रातभर दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी भी हुई। वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने दावा किया है कि उस पर ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमला किया गया।

अमेरिकी ब्लॉकेड तोड़ने की कोशिश का आरोप

अमेरिकी सेना का कहना है कि ईरान के ये टैंकर अमेरिकी नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई से पहले अमेरिकी नौसेना के तीन जहाजों पर हमले की कोशिश भी हुई थी, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। इसके बाद होर्मुज के पास मौजूद ईरानी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमला किया गया।

Iran crisis: 28 फरवरी से बंद पड़ा है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

दरअसल, 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल के साथ बढ़े सैन्य संघर्ष के बाद से ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आवाजाही पर रोक लगा रखी है। यह दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में गिना जाता है। इसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और ईंधन की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। इसके बाद अप्रैल में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता भी टूट गई थी, जिसके बाद अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी और सख्त कर दी।

Iran crisis: अमेरिका-ईरान के बीच बयानबाज़ी तेज

अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने कहा कि अगर ईरान अमेरिकी हितों को चुनौती देगा तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा। वहीं ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने अमेरिकी हमले को उकसावे वाली कार्रवाई बताते हुए संघर्षविराम का उल्लंघन करार दिया है।

पाकिस्तान भी एक्टिव, सीज़फायर पर बनी हुई है रार

Iran crisis: इस बीच Shehbaz Sharif ने कहा कि पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की कोशिशों में लगातार संपर्क बनाए हुए है। हालांकि, सीज़फायर को लेकर अमेरिका के प्रस्ताव पर ईरान अब तक राजी नहीं हुआ है। परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज में जहाजों की आवाजाही को लेकर दोनों देशों के बीच टकराव बना हुआ है। ताजा घटनाक्रम के बाद पूरी दुनिया की नजर अब मिडिल ईस्ट पर टिकी हुई है, क्योंकि होर्मुज में बढ़ता तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल सप्लाई पर बड़ा असर डाल सकता है।

 

 

ये भी पढ़े: IAS शांतनु बाला बने CM शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव, बंगाल सरकार ने जारी किया आदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments