Breaking News
Home » राष्ट्रीय » अमित शाह का बड़ा बयान- NDRF की पहचान बढ़ी, आपदा प्रबंधन में भारत बना ग्लोबल लीडर

अमित शाह का बड़ा बयान- NDRF की पहचान बढ़ी, आपदा प्रबंधन में भारत बना ग्लोबल लीडर

AMIT SAHA NEWS: अमित शाह ने गाजियाबाद में आयोजित एनडीआरएफ के ‘प्रेसिडेंट्स कलर्स’ पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए बल की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ के जवान देश-दुनिया में जहां भी गए, वहां उन्होंने प्यार, भरोसा और सम्मान अर्जित किया। अमित शाह ने कहा कि यह सम्मान एनडीआरएफ के सेवा, साहस, शौर्य और समर्पण का प्रतीक है।

आपदा प्रबंधन में भारत की वैश्विक पहचान

गृहमंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और एनडीएमए ने भारत को आपदा बचाव के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी आपदा आने पर लोगों को भरोसा होता है कि एनडीआरएफ पहुंचते ही राहत और बचाव कार्य प्रभावी ढंग से शुरू हो जाएगा।

AMIT SAHA NEWS: ‘जीरो कैजुअल्टी’ लक्ष्य की ओर बढ़ रहा भारत

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब ‘जीरो कैजुअल्टी’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम पूर्वानुमान और अर्ली वार्निंग सिस्टम की मदद से अब आपदाओं में जनहानि रोकने पर फोकस किया जा रहा है।

7 करोड़ पेड़ लगाने का अभियान

गृहमंत्री ने बताया  देशभर के सीएपीएफ जवानों ने बारिश से पहले 7 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए हैं। उन्होंने इसे सुरक्षा बलों की पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और मानवीय दृष्टिकोण का उदाहरण बताया।

AMIT SAHA NEWS: भारत बना ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’

अमित शाह ने कहा कि ‘डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर’ के क्षेत्र में भारत ने वैश्विक नेतृत्व स्थापित किया है। सीडीआरआई से 48 देश जुड़ चुके हैं और भारत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया में एक भरोसेमंद ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ के रूप में उभरा है।

लाखों लोगों को दिया प्रशिक्षण

गृहमंत्री ने बताया कि एनडीआरएफ ने हजारों जवानों, सिविल डिफेंस कर्मियों और दो लाख से अधिक वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण दिया है। साथ ही हजारों नाविकों को भी प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि हीट वेव जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए भी सरकार व्यापक तैयारी कर रही है, ताकि भविष्य में जनहानि को शून्य तक लाया जा सके।

ये भी पढ़े… केरल को मिला नया मुख्यमंत्री! CM चेहरे पर बना सस्पेंस हुआ खत्म, कांग्रेस ने वीडी सतीशन के नाम पर लगाई मुहर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments