Breaking News
Home » Breaking News » केरल को मिला नया मुख्यमंत्री! CM चेहरे पर बना सस्पेंस हुआ खत्म, कांग्रेस ने वीडी सतीशन के नाम पर लगाई मुहर

केरल को मिला नया मुख्यमंत्री! CM चेहरे पर बना सस्पेंस हुआ खत्म, कांग्रेस ने वीडी सतीशन के नाम पर लगाई मुहर

Kerala New CM: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने के करीब 10 दिन बाद आखिरकार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी है। वीडी सतीशन केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। गुरुवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस की हाई-लेवल बैठक के बाद पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके नाम की औपचारिक घोषणा की।

दिल्ली में हुई अहम बैठक

मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वीडी सतीशन को विधायक दल का नेता चुना गया है और वही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

Kerala New CM: यूडीएफ को मिला था प्रचंड बहुमत

140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। हालांकि, मुख्यमंत्री के नाम को लेकर लंबे समय तक मंथन चलता रहा, जिस पर विपक्ष ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा।

CM चेहरे को लेकर बढ़ा था विवाद

मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के भीतर भी असंतोष की खबरें सामने आई थीं। वायनाड में कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टरों में आरोप लगाया गया था कि पार्टी हाईकमान के. सी. वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहा है।

Kerala New CM: वायनाड से उठे विरोध ने बढ़ाई थी चिंता

कुछ पोस्टरों में लिखा गया था कि “केरल आपको कभी माफ नहीं करेगा” और “वायनाड दूसरा अमेठी बन जाएगा।” राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, वायनाड से सामने आया यह विरोध कांग्रेस नेतृत्व के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा था। अब वीडी सतीशन के नाम के ऐलान के बाद पार्टी नेतृत्व ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

ये भी पढ़े… अनिल कपूर की सेहत कैसे रहती है ‘झकास’? आयुष मंत्रालय ने एक्टर का वीडियो शेयर कर बताया राज, देखें…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments