Home » देश-विदेश » पीएम मोदी की UAE यात्रा में बड़ा ऐलान, भारत में आएगा 5 अरब डॉलर का निवेश, मजबूत होंगे आर्थिक रिश्ते

पीएम मोदी की UAE यात्रा में बड़ा ऐलान, भारत में आएगा 5 अरब डॉलर का निवेश, मजबूत होंगे आर्थिक रिश्ते

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, निवेश और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण समझौते भी हुए।

अबू धाबी में अहम मुलाकात

अबू धाबी में हुई इस मुलाकात को दोनों देशों के संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक के दौरान भारत और यूएई के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति बनी। साथ ही कई नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत हुई, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और गहरे होते नजर आए।

PM Modi UAE Visit

PM Modi UAE Visit: यूएई का 5 अरब डॉलर का निवेश

इस दौरे के दौरान यूएई ने भारत में 5 अरब अमेरिकी डॉलर के बड़े निवेश की घोषणा की है। यह निवेश भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में किया जाएगा। इस निवेश से भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने और विकास परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

भारत-यूएई के बीच नए समझौते

भारत और यूएई के बीच इस यात्रा में कई महत्वपूर्ण समझौते (MoU) भी साइन किए गए हैं। इनमें रणनीतिक रक्षा साझेदारी के लिए फ्रेमवर्क, रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार पर सहयोग, एलपीजी आपूर्ति को लेकर समझौता और वडिनार में जहाज मरम्मत क्लस्टर स्थापित करने की योजना शामिल है। ये सभी समझौते ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं।

यूएई पर हमलों की पीएम मोदी ने की निंदा

पीएम मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी रूप में इस तरह की घटनाएं स्वीकार नहीं की जा सकतीं। उन्होंने यूएई द्वारा अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता को बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुश्किल समय में यूएई में रहने वाले भारतीयों को जिस तरह सुरक्षित और अपने परिवार की तरह रखा गया, उसके लिए भारत सरकार आभार व्यक्त करती है।

मिडिल ईस्ट युद्ध पर पीएम मोदी का बयान

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चिंता जताई और कहा कि इसका प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। उन्होंने भारत की नीति दोहराते हुए कहा कि भारत हमेशा समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति का समर्थन करता है। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट के खुले और सुरक्षित रहने को जरूरी बताया और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन पर जोर दिया। पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत हर स्थिति में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और शांति व स्थिरता की दिशा में हर संभव सहयोग देता रहेगा।

ये भी पढ़ें…पीतल व्यापारी की बेटी ने प्रेमी संग रची अपने ही घर में 1.20 करोड़ की लूट की साजिश, पांच आरोपी किया गिरफ्तार

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments