Home » देश-विदेश » UAE पहुंचे PM मोदी, F-16 ने किया एस्कॉर्ट: LPG समेत कई बड़े समझौते, 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान

UAE पहुंचे PM मोदी, F-16 ने किया एस्कॉर्ट: LPG समेत कई बड़े समझौते, 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान

PM Modi UAE Visit:

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को UAE दौरे पर अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों देशों ने ऊर्जा, निवेश, रक्षा और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

LPG सप्लाई और ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा समझौता

भारत और UAE के बीच LPG सप्लाई को लेकर महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और गुजरात के वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े कई MoU भी साइन किए गए। UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

‘हर परिस्थिति में UAE के साथ खड़ा है भारत’

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति नाहयान से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत हर हालात में UAE के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने UAE को अपना “दूसरा घर” बताते हुए कहा कि दोनों देशों की दोस्ती बेहद मजबूत और भरोसेमंद है। पीएम मोदी ने कहा कि UAE एयरफोर्स द्वारा उनके विमान को एस्कॉर्ट किया जाना भारत के लिए गर्व की बात है।

पश्चिम एशिया में शांति के लिए सहयोग को तैयार भारत

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के हर प्रयास का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए हरसंभव सहयोग देने को तैयार है।

180 मिनट का दौरा, फिर नीदरलैंड रवाना

प्रधानमंत्री मोदी का UAE दौरा करीब 180 मिनट का रहा। सभी कार्यक्रमों के बाद वे 15 से 17 मई तक के तीन दिवसीय दौरे पर नीदरलैंड के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी ने कहा कि यह छोटी लेकिन बेहद उपयोगी यात्रा रही और इससे भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती मिलेगी।

OPEC छोड़ने के बाद UAE बढ़ाएगा तेल उत्पादन

UAE ने हाल ही में OPEC छोड़ने का ऐलान किया है। देश ने 2027 तक कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर 50 लाख बैरल प्रतिदिन करने की योजना बनाई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके बाद भारत और UAE के बीच लंबे समय के ऊर्जा समझौतों की संभावना और मजबूत हो गई है।

यह भी पढे़ : क्या संजीव सान्याल बनेंगे पश्चिम बंगाल के नए वित्तमंत्री? नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments