Maharashtra news: महाराष्ट्र के धुले जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शिरपुर शहर में एक बेटे ने कथित तौर पर पत्नी के सामने अपमानित महसूस करने के बाद अपने ही माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
बेटी की शादी के बाद घर लौटा था परिवार
जानकारी के मुताबिक, घटना शिरपुर की महावीर सोसाइटी में दोपहर करीब 2 बजे हुई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति इंदाराम और रंजू देवी अपनी बेटी की शादी का कार्यक्रम पूरा कर घर लौटे थे। घर में शादी की खुशियों का माहौल था, लेकिन कुछ ही देर में सब कुछ मातम में बदल गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर माता-पिता ने बेटे को उसकी पत्नी के सामने डांट दिया। इसी बात से नाराज होकर बेटे ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में उसने घर में रखा मूसल उठाया और माता-पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना खतरनाक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Maharashtra news: भागने की कोशिश में था आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आरोपी को उनके हवाले कर दिया।
इलाके में पसरा मातम
Maharashtra news: जिस घर में कुछ घंटे पहले तक शादी की खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। इस घटना ने पूरे शिरपुर और आसपास के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, CBI ने ‘किंगपिन’ पीवी कुलकर्णी को किया गिरफ्तार








