Gautam adani: Gautam Adani ने बिहार के सारण जिले में ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए बड़ी स्वास्थ्य पहल की शुरुआत की है। ‘सेवा ही साधना है’ के संदेश के साथ उन्होंने मस्तीचक में 150 करोड़ रुपये की लागत वाले ‘अडाणी सेंटर फॉर आई डिजीजेज (ACE)’ की नींव रखी। इस परियोजना का मकसद गांवों और जरूरतमंद लोगों तक सस्ती और बेहतर नेत्र चिकित्सा पहुंचाना है।
हर साल 3.3 लाख आंखों की सर्जरी का लक्ष्य
मस्तीचक में बनने वाला यह नेत्र चिकित्सा केंद्र ग्रामीण भारत के सबसे बड़े आई केयर नेटवर्क में शामिल हो सकता है। इस सेंटर के जरिए हर साल करीब 3.3 लाख आंखों की सर्जरी की जा सकेगी। साथ ही 1,000 हेल्थ प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग देकर नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की योजना भी बनाई गई है।
Gautam adani: 150 करोड़ रुपये का सहयोग देगा अडाणी फाउंडेशन
Adani Foundation की ओर से अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल को 150 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी। इसी फंड से ACE और ATOM (Adani Training in Ophthalmic Medicine) की स्थापना होगी। इस दौरान 10 एंबुलेंस को भी रवाना किया गया, ताकि बिहार और आसपास के गांवों तक आंखों के इलाज की सुविधा पहुंच सके।
Gautam adani: गौतम अडाणी बोले- सेवा ही हमारी साधना
भूमि पूजन कार्यक्रम में गौतम अडाणी ने कहा कि किसी व्यक्ति की आंखों की रोशनी लौटाना सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि उसके जीवन में आत्मविश्वास और उम्मीद वापस लाना है। उन्होंने कहा कि यह पहल जरूरतमंद लोगों को सुलभ और किफायती इलाज देने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।
700 करोड़ रुपये से ज्यादा सहयोग का संकल्प
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गौतम अडाणी ने लिखा कि अडाणी अखंड ज्योति ट्रस्ट आने वाले वर्षों में सेवा कार्यों के लिए 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि बिहार हमेशा से देश को नई चेतना देने वाली धरती रही है और यह अभियान उसी सेवा भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है।
गायत्री शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना
कार्यक्रम से पहले गौतम अडाणी और Priti Adani ने गायत्री शक्तिपीठ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार और अखंड ज्योति फाउंडेशन की सेवा भावना ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है।
महिला स्वास्थ्य कर्मियों और विशेषज्ञों को मिलेगी ट्रेनिंग
Gautam adani: ATOM सेंटर के जरिए नई पीढ़ी के नेत्र विशेषज्ञ और महिला स्वास्थ्य कर्मियों को तैयार किया जाएगा। अडाणी ने कहा कि बिहार से शुरू हुई यह सेवा आने वाले समय में देशभर के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
ये भी पढ़ें: Delhi में बढ़ते Fuel Crisis के बीच बड़ा कदम, प्राइवेट कंपनियों को Work From Home की सलाह








