हाईकोर्ट ने दिए निर्देश
याचिका में कहा गया था कि आसाराम कई उम्रजनित बीमारियों से पीड़ित हैं और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखभाल, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जरूरत है।
मामले की सुनवाई के दौरान आसाराम की ओर से अधिवक्ता आर.एस. सलूजा और यशपाल राजपुरोहित ने अदालत को बताया कि वह लंबे समय से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और उन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता है।
अदालत ने कहा कि जेल प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह कैदियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करे और समय पर उचित चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराए। इसके तहत जेल प्रशासन को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श, उपयुक्त आहार व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं बिना किसी बाधा के जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Jaipur: बिगड़ा था स्वास्थ्य
अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि चिकित्सा आधार पर राहत की एक याचिका हाल ही में विचाराधीन रही थी और कुछ दिन पहले स्वास्थ्य बिगड़ने पर आसाराम को अस्पताल भी ले जाया गया था।
Jaipur: 86 वर्ष के हो चुके
ये भी पढ़ें…दिल्ली अग्निकांड मामले में होटल मालिक का बड़ा खुलासा, ज्यादा कमाई के लिए बढ़ाए कमरे








