Home » उत्तर प्रदेश » NEET छात्रों के लिए खुशखबरी! CM योगी ने बस किराए में 50% छूट की घोषणा की

NEET छात्रों के लिए खुशखबरी! CM योगी ने बस किराए में 50% छूट की घोषणा की

CM Yogi’s announcement: योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आगामी मोहर्रम, नीट परीक्षा और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए साफ कहा कि “मोहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं।”

NEET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 21 जून को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर 50 प्रतिशत किराया छूट मिलेगी। इसके अलावा: दूसरे जिलों में परीक्षा देने पहुंचे छात्रों के लिए अस्थायी ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

CM Yogi’s announcement: मोहर्रम को लेकर सख्त निर्देश

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि: जुलूसों में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। कानफोड़ू डीजे, ढोल और ताशों के अनियंत्रित उपयोग पर रोक रहेगी। ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए। शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान किया जाएगा, लेकिन कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।

योग दिवस की तैयारियां तेज

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर: प्रदेश की 57 हजार ग्राम पंचायतों और 762 नगरीय निकायों में योग कार्यक्रम होंगे। अमृत सरोवर, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया जाएगा। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रहेगी।

CM Yogi’s announcement: सरकार का मुख्य संदेश

एक तरफ सरकार ने NEET अभ्यर्थियों को यात्रा में राहत देकर छात्र हित में बड़ा फैसला लिया है, वहीं मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। योग दिवस को लेकर भी प्रदेशभर में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

ये भी पढ़े… महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला! 12 IAS अधिकारियों के तबादले से प्रशासन में हलचल