Up news: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के रजवाना गांव में हुई इस वारदात में एक युवक को गोली मार दी गई, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
गाड़ी हटाने को लेकर हुई थी कहासुनी
जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत एक दिन पहले हुई थी। सड़क पर आमने-सामने आई दो कारों को हटाने को लेकर प्रिंस और गुलजार के बीच कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। आरोप है कि अगले दिन प्रिंस पक्ष के कुछ लोग गुलजार के पास पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। पहले लाठी-डंडों से मारपीट की गई और फिर फायरिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान चली एक गोली गुलजार को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
Up news: गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया घायल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गुलजार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए मेरठ के एक उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। राहत की बात यह है कि फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Up news: मौके पर पहुंचे एडीजी और एसएसपी
घटना की जानकारी मिलते ही बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे। वहीं मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। एडीजी ने बताया कि गुलजार अपनी दुकान पर बैठा हुआ था, तभी दो-तीन युवक वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान गोली चलने से वह घायल हो गया।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Up news: पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक में कांग्रेस ने 7 में से 5 सीटें जीतीं, अब BJP में क्रॉस वोटिंग को लेकर मंथन








