Home » Breaking News » बंगाल की सियासत में बवाल! महुआ मोइत्रा और काकोली घोष के बीच छिड़ी जुबानी जंग, जानें वजह

बंगाल की सियासत में बवाल! महुआ मोइत्रा और काकोली घोष के बीच छिड़ी जुबानी जंग, जानें वजह

TMC Crisis: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर सियासी घमासान लगातार गहराता जा रहा है। बागी नेताओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच पार्टी की दो वरिष्ठ नेताओं महुआ मोइत्रा और काकोली घोष दस्तीदार के बीच जुबानी जंग खुलकर सामने आ गई है। काकोली घोष ने महुआ मोइत्रा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बंगाल की जनता अब टीएमसी की बनाई गई राजनीति और नैरेटिव को पूरी तरह खारिज कर चुकी है।

महुआ के बयान पर काकोली का पलटवार

काकोली घोष दस्तीदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए महुआ मोइत्रा के दावों को मनगढ़ंत बताया। उन्होंने लिखा कि महुआ की बातें वास्तविकता से कोसों दूर हैं। काकोली ने कहा कि बंगाल की जनता ने अपना स्पष्ट जनादेश दे दिया है और अब उनकी राजनीति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अब न तो जनता उनकी बातों को गंभीरता से ले रही है और न ही उनकी राजनीति को समर्थन मिल रहा है।

TMC Crisis: महुआ ने बागी सांसदों के भविष्य पर उठाए थे सवाल

इससे पहले महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी बागी सांसदों का इस्तेमाल केवल अपने राजनीतिक हितों के लिए कर रही है। उनका कहना था कि परिसीमन (डिलिमिटेशन) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन नेताओं की राजनीतिक उपयोगिता खत्म हो जाएगी और न तो वे भविष्य में टीएमसी के टिकट पर चुनाव जीत पाएंगे और न ही भाजपा उन्हें लंबे समय तक अपने साथ रखेगी।

पार्टी के भीतर बढ़ते मतभेद आए सामने

महुआ के बयान पर काकोली घोष की तीखी प्रतिक्रिया के बाद टीएमसी के भीतर जारी मतभेद एक बार फिर खुलकर सामने आ गए हैं। लगातार बढ़ रही बयानबाजी से साफ संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी के अंदर नेतृत्व और बागी नेताओं को लेकर असहमति गहराती जा रही है, जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में सियासी हलचल और तेज हो गई है।

ये भी पढ़े… चीख-पुकार और मातम: गंगा में डूबे 3 मासूम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़