Home » उत्तर प्रदेश » विधायक मांट राजेश चौधरी की एस्कॉर्ट गाड़ी को डम्फर ने मारी जोरदार टक्कर, सब इंस्पेक्टर की मौत

विधायक मांट राजेश चौधरी की एस्कॉर्ट गाड़ी को डम्फर ने मारी जोरदार टक्कर, सब इंस्पेक्टर की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राजेश चौधरी जी के काफिले में चल रही एक सुरक्षा गाड़ी को तेज रफ्तार डम्फर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब विधायक जेवर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, डम्फर गलत साइड से आ रहा था और तेज रफ्तार में होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह भीषण टक्कर हो गई।

हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौत, कई घायल

इस दर्दनाक दुर्घटना में विधायक की सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर श्री राजेंद्र सिंह यादव जी की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई। वहीं एस्कॉर्ट वाहन में मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Yamuna Expressway Accident: विधायक पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों पर ध्यान न दें

सूत्रों के अनुसार, विधायक राजेश चौधरी जी पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। घटना के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बताया गया कि विधायक जी कल सुबह 10 बजे अपने मथुरा आवास पर लोगों से मुलाकात भी करेंगे।

Yamuna Expressway Accident: मौके से मिली जानकारी (स्थानीय सूत्र)

Khabar India को विधायक के करीबी यशवंत जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा बेहद अचानक हुआ और सुरक्षा वाहन को डम्फर ने सीधी टक्कर मार दी। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जांच में जुटा प्रशासन

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। डम्फर चालक की पहचान और लापरवाही के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में गलत दिशा और तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

Khabar India परिवार की श्रद्धांजलि

Yamuna Expressway Accident: Khabar India परिवार इस दुखद हादसे में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर श्री राजेंद्र सिंह यादव जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही हम विधायक श्री राजेश चौधरी जी एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं और घायल सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

 

 

ये भी पढ़ें…‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में आलिया भट्ट और समय रैना की मजेदार नोकझोंक, दर्शकों को पसंद आया अंदाज