Home » उत्तर प्रदेश » Ayodhya राम मंदिर दानपेटी गणना प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब होगी वीडियोग्राफी

Ayodhya राम मंदिर दानपेटी गणना प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब होगी वीडियोग्राफी

Ayodhya Ram Temple : अयोध्या राम मंदिर और उसके पूरे परिसर में रखी गई दानपेटियों से पैसे निकालने की प्रक्रिया अब कैमरे में रिकॉर्ड की जाएगी। मंदिर ट्रस्ट की ओर से रखी गई इन दानपेटियों से नकदी निकालकर यात्री सुविधा केंद्र के गणना कक्ष तक ले जाने की वीडियोग्राफी होगी।

Ayodhya राम मंदिर दानपेटी

जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान एसआईटी ने मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों को यह निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि पहले दानपेटियों से नकदी निकालने और उसे ले जाने की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं होती थी।

अब होगी वीडियोग्राफी

इस वजह से यह पता लगाना मुश्किल होता था कि किस दानपेटी से सिर्फ नकदी निकली है और किसमें सोने-चांदी के आभूषण या अन्य कीमती सामान मिला है। सूत्रों के अनुसार, इसी कमी का फायदा उठाकर गणना प्रक्रिया में शामिल कुछ लोग आभूषणों और कीमती वस्तुओं में गड़बड़ी कर सकते थे। अब वीडियोग्राफी होने से पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा सकेगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।

Read More : Summer Solstice 2026: 21 जून क्यों होता है साल का सबसे लंबा दिन? जानिए पूरा विज्ञान

Written By : Rishika Srivastva