Pm modi: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। हालांकि, भारत सरकार की ओर से अभी तक इस निमंत्रण को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। राजनयिक सूत्रों के अनुसार, अंतिम संस्कार में दुनिया भर के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। अयातुल्ला अली खामेनेई का इसी वर्ष फरवरी में तेहरान पर हुए इजरायली और अमेरिकी हवाई हमलों के दौरान निधन हो गया था। वह पिछले 36 वर्षों से ईरान के सर्वोच्च नेता के पद पर थे।
5 जुलाई से शुरू होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम
ईरानी मीडिया और सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 5 जुलाई से शुरू होंगे। 7 जुलाई को तेहरान के दक्षिण में स्थित पवित्र शहर क़ोम में विशेष शोक सभाएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 9 जुलाई को खामेनेई को उनके गृहनगर और ईरान के पवित्र शहर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। फरवरी में उनकी मौत के बाद से अंतिम संस्कार की तारीख को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। पहले जून के अंत में अंतिम संस्कार होने की खबरें आई थीं, लेकिन बाद में ईरानी प्रशासन ने जुलाई की तारीखों की पुष्टि की।
Pm modi: दुनिया की सबसे बड़ी अंतिम यात्रा बनने का दावा
ईरानी अधिकारियों का अनुमान है कि तेहरान, क़ोम और मशहद में होने वाले कार्यक्रमों में करीब 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह 1989 में ईरान के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी के अंतिम संस्कार में जुटी लगभग 1 करोड़ लोगों की भीड़ का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत कई देशों के प्रतिनिधियों के भी इस कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है।
Pm modi: नए सर्वोच्च नेता को लेकर जारी है चर्चा
अली खामेनेई के निधन के बाद उनके बेटे मोजतबा हुसैनी खामेनेई ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। हालांकि, उनकी सेहत और मौजूदा स्थिति को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि मोजतबा खामेनेई कोमा में हैं, लेकिन ईरान की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ईरान-अमेरिका शांति वार्ता पर दुनिया की नजर
Pm modi: लंबे समय तक चले तनाव और संघर्ष के बाद ईरान और अमेरिका के बीच शांति बहाली की दिशा में बातचीत जारी है। दोनों देशों के नेताओं द्वारा अलग-अलग समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाने की खबरें सामने आई हैं। फिलहाल स्विट्जरलैंड में उच्च स्तरीय वार्ता चल रही है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।
ये भी पढ़े: चुनावी जीत पर PM मोदी की बधाई से गदगद हुए इथियोपिया के PM, जताया ‘बड़े भाई’ का आभार








