Home » Foreign Affairs » ऑस्ट्रेलिया में भारत की बढ़ती साख, Lowy Institute सर्वे में बड़ा खुलासा

ऑस्ट्रेलिया में भारत की बढ़ती साख, Lowy Institute सर्वे में बड़ा खुलासा

Australia: ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक Lowy Institute के एक नए सर्वे में भारत को लेकर एक अहम और सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक छवि लगातार मजबूत हो रही है और इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय भरोसे पर भी दिख रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को अब अमेरिका, चीन और रूस जैसे बड़े देशों से ज्यादा भरोसेमंद माना जा रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई लोगों का भारत पर बढ़ता भरोसा

23 जून को जारी इस सर्वे के अनुसार, 50 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई नागरिक भारत पर भरोसा जताते हैं। यह आंकड़ा भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है। इसके मुकाबले अमेरिका पर भरोसा करने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की संख्या सिर्फ 31 प्रतिशत है। वहीं चीन पर भरोसा 28 प्रतिशत और रूस पर मात्र 11 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

Australia: भारत को जिम्मेदार वैश्विक शक्ति के रूप में देख रहे लोग

सर्वे में यह भी सामने आया कि 46 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई मानते हैं कि भारत वैश्विक मामलों में जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएगा। इसके अलावा, करीब 4 प्रतिशत लोगों ने भारत की नेतृत्व क्षमता पर “बहुत ज्यादा भरोसा” जताया है। यह संकेत है कि भारत को अब एक स्थिर और भरोसेमंद वैश्विक साझेदार के रूप में देखा जा रहा है।

Australia: अमेरिका और चीन पर घटता भरोसा

रिपोर्ट में यह भी दर्ज किया गया है कि ऑस्ट्रेलियाई जनता का अमेरिका और चीन जैसे देशों पर भरोसा पहले की तुलना में घटा है। खासतौर पर अमेरिका पर भरोसा गिरकर 31 प्रतिशत पर आ गया है, जो इस सर्वे के इतिहास में अब तक का सबसे निचला स्तर बताया जा रहा है।

भारत की कूटनीति और अर्थव्यवस्था का असर

Australia: विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था, सक्रिय विदेश नीति, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ता प्रभाव और प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक छवि ने इस भरोसे को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इन्हीं वजहों से भारत आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक उभरती हुई और भरोसेमंद शक्ति के रूप में अपनी जगह मजबूत करता नजर रहा है।

 

 

ये भी पढ़े: PM मोदी को ईरान से मिला, अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण