Home » टेक - ऑटो » भारत में Apple प्रोडक्ट्स हुए महंगे: MacBook और iPad की कीमतों में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी

भारत में Apple प्रोडक्ट्स हुए महंगे: MacBook और iPad की कीमतों में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी

Apple product price:

Apple product price: Apple ने भारत में अपने MacBook और iPad लाइनअप की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। कई मॉडल्स के दामों में 10,000 रुपये से लेकर करीब 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है। यह बदलाव अचानक सामने आने से टेक मार्केट और ग्राहकों में हलचल बढ़ गई है।

Apple product price: कीमतों में बड़ा उछाल: MacBook और iPad दोनों प्रभावित-

रिपोर्ट्स के अनुसार Apple के कई लोकप्रिय MacBook और iPad मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। कंपनी की वेबसाइट और रिटेल लिस्टिंग में नए प्राइस अपडेट साफ दिखाई दे रहे हैं।

Apple product price: MacBook Air और Pro हुए महंगे-

MacBook लाइनअप में सबसे ज्यादा असर MacBook Pro और MacBook Air पर देखा गया है।

MacBook Air 13-इंच (M5): ₹1,19,900 से बढ़कर ₹1,49,900 (₹30,000 बढ़ोतरी)

MacBook Air 15-इंच: ₹1,44,900 से ₹1,79,900 (₹35,000 बढ़ोतरी)

MacBook Pro 14-इंच (M5, 16GB RAM): ₹1,69,900 से ₹2,39,900 (₹70,000 बढ़ोतरी)

MacBook Neo: ₹69,900 से ₹79,900 (₹10,000 बढ़ोतरी)

MacBook Pro 14-इंच (M5 Max वेरिएंट): करीब ₹1,00,000 तक की बढ़ोतरी

Apple product price: iPad भी हुए महंगे-

ऐप्पल के iPad मॉडल्स में भी बड़ी कीमत बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

iPad Air 11-इंच (M4): ₹64,900 से ₹89,900 (₹25,000 बढ़ोतरी)

iPad Pro 256GB (M5): ₹99,990 से ₹1,39,900 (₹39,910 बढ़ोतरी)

ग्लोबल मार्केट में भी बढ़ी कीमतें-

भारत के साथ-साथ अमेरिका में भी Apple प्रोडक्ट्स महंगे हुए हैं।

iPad Air: $599 से $749

iPad Pro: $999 से $1,199

MacBook Air: $1,099 से $1,299

MacBook Pro 14-इंच: $1,699 से $1,999

क्या है कीमत बढ़ने की बड़ी वजह-

विशेषज्ञों के मुताबिक इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण ग्लोबल सप्लाई चेन में मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत है। हाई-परफॉर्मेंस मेमोरी की कमी और महंगे कॉन्ट्रैक्ट्स ने प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ा दी है, जिसका असर सीधे ग्राहकों पर पड़ा है।

टिम कुक का संकेत और Apple का बयान-

Apple CEO टिम कुक पहले ही संकेत दे चुके थे कि कंपोनेंट कॉस्ट में बढ़ोतरी के कारण कीमतें बढ़ाना अब मजबूरी हो सकता है। कंपनी के अनुसार, बढ़ती लागत को लंबे समय तक अवशोषित करना संभव नहीं रहा।

ग्राहकों पर असर-

भारत जैसे बाजार में जहां Apple प्रोडक्ट्स पहले से ही प्रीमियम माने जाते हैं, वहां इतनी बड़ी कीमत बढ़ोतरी का सीधा असर बिक्री पर पड़ सकता है। खासकर स्टूडेंट्स और अपग्रेड करने वाले यूजर्स के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- भारत और यूके के बीच बढ़ेगा व्यापार? पीयूष गोयल ने बताए नए सहयोग के संकेत