House Of The Dragon: दुनियाभर में लोकप्रिय फैंटेसी सीरीज House of the Dragon का दूसरा एपिसोड रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। एक ओर इसे IMDb पर 10 में से 9.4 की शानदार रेटिंग मिली है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि इसके एक इमोशनल सीन की समानता तुर्किए के ऐतिहासिक ड्रामा Magnificent Century: Kösem से मिलती है। हालांकि, इस कथित समानता को लेकर निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या कॉपी करने का आरोप सामने नहीं आया है।
House Of The Dragon: एम्मा डी’आर्सी की एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल-
दूसरे एपिसोड में एम्मा डी’आर्सी ने ‘रैनीरा टारगेरियन’ के किरदार में दमदार अभिनय किया है। कहानी में रैनीरा अपने बड़े बेटे प्रिंस जैकेरिस (जेस) की मौत के बाद गहरे शोक में डूबी नजर आती हैं। उनके भावुक अभिनय की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
House Of The Dragon: दूसरे एपिसोड को मिली 9.4 की शानदार रेटिंग-
‘क्वीन्स लैंडिंग’ नाम के दूसरे एपिसोड को 10 में से 9.4 की रेटिंग मिली है। एपिसोड की शुरुआत गुलेट की लड़ाई के बाद बेला द्वारा प्रिंस जैकेरिस के पार्थिव शरीर को ड्रैगनस्टोन लाने से होती है। इसके बाद रैनीरा का भावुक दृश्य दर्शकों को काफी पसंद आया।
तुर्किए ड्रामे से की जा रही तुलना-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में House of the Dragon के इस सीन की तुलना 2015 में रिलीज तुर्किए की ऐतिहासिक सीरीज Magnificent Century: Kösem से की जा रही है। उस सीरीज में बेरेन सात ने कोसेम सुल्तान का किरदार निभाया था, जो अपने बेटे की मौत के बाद गहरे सदमे में दिखाई देती हैं।
दोनों सीन्स में बताई जा रही समानताएं–
यूजर्स का कहना है कि दोनों सीरीज में रानी अपने बेटे के पार्थिव शरीर की ओर धीरे-धीरे बढ़ती हैं और फिर भावुक होकर गिर जाती हैं। इसके अलावा बैकग्राउंड, कैमरा एंगल, चेहरे के हाव-भाव और बेटे के शरीर पर हाथ रखने के तरीके में भी काफी समानता देखने को मिलती है।
यूजर्स बोले- डायलॉग्स भी लगते हैं मिलते-जुलते-
सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने दावा किया कि उन्हें यह सीन पहले भी देखा हुआ महसूस हुआ। एक यूजर ने लिखा कि एपिसोड देखते समय उन्हें तुरंत Kösem की याद आ गई। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि दोनों सीन्स के डायलॉग्स और भावनात्मक प्रस्तुति भी काफी हद तक मिलती-जुलती है।
कॉपी का कोई आधिकारिक दावा नहीं-
फिलहाल House of the Dragon के निर्माताओं या Magnificent Century: Kösem की टीम की ओर से कॉपी को लेकर कोई आधिकारिक बयान या आरोप सामने नहीं आया है। ऐसे में दोनों सीन्स के बीच समानता की चर्चा फिलहाल केवल सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं तक ही सीमित है।
यह भी पढ़ें- फीफा विश्व कप 2026: मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को हराकर अंतिम-16 में बनाई जगह








