Home » नई दिल्ली » Delhi बनने जा रहा है बुलेट ट्रेन हब, लखनऊ-वाराणसी से मुंबई-अहमदाबाद तक 50 शहर जुड़ेंगे; जानें पूरा प्लान

Delhi बनने जा रहा है बुलेट ट्रेन हब, लखनऊ-वाराणसी से मुंबई-अहमदाबाद तक 50 शहर जुड़ेंगे; जानें पूरा प्लान

Delhi News : मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के बाद अब दिल्ली में भी इसका काम जोरो शोरों से चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली को बुलेट ट्रेन हब बनाने का प्रस्ताव है जहां से चार बड़े हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनने हैं। इसमें दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन सबसे अहम है । दिल्ली-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन रूट तो केंद्र सरकार के उन सात कॉरिडोर में से एक है, जिसकी घोषणा आम बजट में की गई थी। इन सात रूट पर प्राथमिकता के आधार काम आगे बढ़ेगा और इसमें 2 लाख करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।

दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी रेल कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के लिए सबसे बड़ा वरदान बनेगा। यह नोएडा, आगरा, मथुरा, इटावा, वाराणसी जैसे शहर बुलेट ट्रेन रूट से जुड़ेंगे। लखनऊ से अयोध्या तक लिंक रूट भी होगा। इससे यूपी के बड़े धार्मिक, राजनीतिक और औद्योगिक शहरों को जोड़ा जाएगा। इस रूट पर बुलेट ट्रेन की स्पीड 320 किमी प्रति घंटा होगी।

Delhi बनने जा रहा है बुलेट ट्रेन हब

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी कि NHSCRL के प्रस्ताव के अनुसार दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन, नोएडा, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, न्यू भदोही और वाराणसी इसके प्रस्तावित स्टेशन हैं। लखनऊ से अयोध्या को जोड़ने के लिए एक 124 से 135 किलोमीटर लंबा अलग लिंक रूट भी बनेगा। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने इसके सिविल स्ट्रक्चर डिजाइन के लिए टेंडर भी जारी किए हैं।

दिल्ली जयपुर उदयपुर अहमदाबाद कॉरिडोर

दिल्ली-जयपुर-उदयपुर-अहमदाबाद कॉरिडोर दिल्ली को राजस्थान और गुजरात से जोड़ेगा। दिल्ली को गुजरात और राजस्थान के पर्यटन शहरों तक आवाजाही आसान होगी। ये मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन से जुड़ेगा तो दिल्ली से सीधे मुंबई तक की बुलेट ट्रेन कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

दिल्ली-अमृतसर-जम्मू कॉरिडोर

दिल्ली से शुरू होकर यह ट्रेन रोहतक, जींद, कैथल, चंडीगढ़ में मोहाली, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर जाएगी। भविष्य में जालंधर से एक रूट पठानकोट होते हुए सीधे जम्मू और कटरा (माता वैष्णो देवी) तक विस्तार दिया जा सकता है। प्रोजेक्ट के पहले फेज़ की शुरुआत 2027 में होगी वहीं मुंबई अहमदाबाद रूट को 2029 से प्रारंभ करने का लक्ष्य है।

Read More : NEET Fee Refund का आखिरी दिन आज, अटकी 14 लाख छात्रों की फीस; जल्दी से करें अप्लाई

Written By : Anushka