Home » राजस्थान » जानिए क्यों राजस्थान को कहा जाता है ‘लैंड ऑफ किंग्स’

जानिए क्यों राजस्थान को कहा जाता है ‘लैंड ऑफ किंग्स’

 Rajasthan Tourism:

Rajasthan Tourism: भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। अपनी समृद्ध विरासत, ऐतिहासिक किलों, राजमहलों और वीर राजपूत शासकों की गाथाओं के कारण इसे दुनियाभर में ‘लैंड ऑफ किंग्स’ यानी राजाओं की भूमि के नाम से जाना जाता है। हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटक यहां के इतिहास और संस्कृति को करीब से देखने पहुंचते हैं।

Rajasthan Tourism:  क्यों कहा जाता है ‘लैंड ऑफ किंग्स’-

राजस्थान वीर राजपूत राजाओं और उनकी शौर्य गाथाओं के लिए प्रसिद्ध है। महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान जैसे महान योद्धाओं ने इस धरती को गौरव दिलाया। वहीं, चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़, मेहरानगढ़ और आमेर जैसे भव्य किले आज भी उनके वैभव और पराक्रम की कहानी बयां करते हैं। रानी पद्मिनी और पन्ना धाय जैसी वीरांगनाओं के त्याग और बलिदान ने भी राजस्थान के इतिहास को अमर बना दिया। यही कारण है कि इस राज्य को ‘लैंड ऑफ किंग्स’ कहा जाता है।

Rajasthan Tourism:  राजस्थान की पहचान हैं ऐतिहासिक शहर-

राजस्थान के अलग-अलग शहर अपनी अलग पहचान रखते हैं। जयपुर ‘पिंक सिटी’ के रूप में प्रसिद्ध है, जहां हवा महल और रंग-बिरंगे बाजार पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। जोधपुर अपने नीले घरों की वजह से ‘ब्लू सिटी’, उदयपुर झीलों और महलों के कारण ‘व्हाइट सिटी’ और जैसलमेर थार मरुस्थल की सुनहरी रेत की वजह से ‘गोल्डन सिटी’ कहलाता है।

रेगिस्तान और लोक संस्कृति का अनोखा संगम-

थार मरुस्थल राजस्थान की सबसे बड़ी पहचान है। यहां की कैमल सफारी, रेत के टीलों पर सूर्यास्त का नजारा और पारंपरिक लोक संस्कृति पर्यटकों को अलग अनुभव देती है। घूमर और कालबेलिया जैसे लोकनृत्य तथा लांगा-मांगणियार का लोक संगीत दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

रंग-बिरंगे पहनावे की अलग पहचान-

राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा भी इसकी खास पहचान है। महिलाओं की घाघरा-चोली, बांधनी साड़ियां और पुरुषों की रंगीन पगड़ियां देश-विदेश में पसंद की जाती हैं। यहां की पारंपरिक पोशाकें रेगिस्तानी जीवन में रंग भर देती हैं।

राजस्थानी व्यंजनों का लाजवाब स्वाद-

राजस्थान का खान-पान भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्जी, लाल मांस, प्याज की कचौड़ी, घेवर और दाल पकवान जैसे व्यंजन यहां की पहचान हैं।

हस्तशिल्प और कलाकृतियां भी हैं खास-

राजस्थान अपने हस्तशिल्प के लिए भी मशहूर है। ब्लॉक प्रिंटिंग, चमड़े की जूतियां, संगमरमर की मूर्तियां और कठपुतली कला दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। राजस्थान घूमने जाएं तो इन पारंपरिक कलाकृतियों को अपनी शॉपिंग लिस्ट में जरूर शामिल करें

यह भी पढ़े- Datia By-Election 2026: घनश्याम सिंह को टिकट देने की पटकथा पहले ही तैयार थी, जीतू पटवारी का बड़ा दावा