Breaking News
Home » मनोरंजन » 7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, दो नई फिल्मों ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ का किया ऐलान

7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, दो नई फिल्मों ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ का किया ऐलान

 Govinda New Movie:

 Govinda New Movie: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1 गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूर रहे अभिनेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी दो नई फिल्मों ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने दोनों फिल्मों के पोस्टर भी लॉन्च किए।

युवाओं पर आधारित होगी दोनों फिल्मों की कहानी

गोविंदा ने बताया कि ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ की कहानी आज के युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्मों में दिखाया जाएगा कि किस तरह युवा जीवन की भागदौड़ में कभी-कभी अपनी राह से भटक जाते हैं और खुद को भीड़ में खोया हुआ महसूस करते हैं। फिल्म का संदेश आत्मविश्वास बनाए रखने और अपनी जड़ों से जुड़े रहने पर आधारित होगा।

 Govinda New Movie: एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

गोविंदा इन दोनों फिल्मों में सिर्फ अभिनय ही नहीं करेंगे, बल्कि बतौर निर्माता भी जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्मों की पूरी स्टारकास्ट और अन्य कलाकारों का भी परिचय कराया जाएगा। फिल्मों में कई नए कलाकारों को मौका दिया जाएगा।

 Govinda New Movie: 2019 के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर वापसी

गोविंदा आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। इसके बाद से वह फिल्मों से दूर थे। अब करीब सात साल बाद उनकी वापसी से फैंस में उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढे़ : मानसून पर 11 साल बाद लगा सबसे बड़ा ब्रेक! खबर इंडिया मानसून स्पेशल में पढ़िए पूरी रिपोर्ट