Stomach Care Tips: पेट खराब होना अब एक आम समस्या है । अपच , दस्त जैसी दिक्कतें लोगों के साथ होती रहती है । पेट खराब होने के कई कारण हैं जैसे लाइफस्टाइल सही न होना , बाहर का ज्यादा खाना । ऐसे में पेट को हेल्दी रखने के लिए लोग मूंग दाल को सबसे बेहतर विकल्प माना गया है। हालांकि, यदि पेट की समस्या लंबे समय तक बनी रहे या तेज बुखार, खून की शिकायत या लगातार उल्टी जैसे गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। आइए जानते हैं कि पेट खराब होने पर मूंग दाल खाने के पीछे क्या वजह है और इसे किस तरह खाना सबसे फायदेमंद हो सकता है।
आइए इसके फायदे जानते हैं।
Stomach Care Tips: आसानी से पच जाती है-
मूंग दाल को सबसे हल्की दालों में से एक माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट शरीर द्वारा अपेक्षाकृत आसानी से पचाए जा सकते हैं। जब पेट खराब होता है, तब पाचन तंत्र पहले से ही संवेदनशील होता है। ऐसे में भारी या अधिक मसालेदार भोजन करने से समस्या बढ़ सकती है। मूंग दाल पेट पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालती और पाचन प्रक्रिया को सहज बनाए रखने में मदद करती है।
Stomach Care Tips: प्रोटीन का स्रोत-
दस्त, उल्टी या लंबे समय तक पेट खराब रहने पर शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे समय में शरीर को रिकवरी के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। मूंग दाल पौधों से मिलने वाले प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत और मांसपेशियों को ऊर्जा देने में मदद करता है।
पेट को आराम देती है-
पेट खराब होने पर सादा और हल्का भोजन करना सबसे बेहतर माना जाता है। मूंग दाल की पतली दाल या मूंग दाल की खिचड़ी न केवल आसानी से पचती है, बल्कि पेट को आराम भी पहुंचाती है। इसमें अधिक तेल और मसाले न होने के कारण पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता। मूंग दाल सबसे बेहतर खाद्य पदार्थ है जब आपका पेट किसी समस्या में हो। इससे हमारे पेट को आराम मिलता है।
यह भी पढ़े – विश्व कप 2027 में करें आईसीसी ने बदलाव, टी-20 विश्व कप भी बदलावी लिस्ट में शामिल
Written by – ANUSHKA








