Home » Breaking News » NEET पेपर लीक में CBI का सनसनीखेज खुलासा: 111 सवाल पहले ही बिक गए थे? ₹5 लाख में हुई डील!

NEET पेपर लीक में CBI का सनसनीखेज खुलासा: 111 सवाल पहले ही बिक गए थे? ₹5 लाख में हुई डील!

NEET Paper Leak: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा खुलासा करते हुए स्पेशल कोर्ट को बताया है कि महाराष्ट्र के लातूर स्थित एक कोचिंग सेंटर संचालक ने परीक्षा से पहले केमिस्ट्री के सवाल हासिल करने के लिए कथित तौर पर 5 लाख रुपये का भुगतान किया था। एजेंसी का दावा है कि यह पूरा घटनाक्रम सुनियोजित साजिश का हिस्सा था।

कोचिंग संचालक पर गंभीर आरोप

CBI के अनुसार, लातूर के कोचिंग सेंटर संचालक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर लीक हुए केमिस्ट्री के सवाल हासिल किए। जांच एजेंसी का कहना है कि इसके बदले 5 लाख रुपये की कथित डील हुई थी।

NEET Paper Leak: NTA पैनल सदस्य से जुड़े सवाल

जांच में सामने आया कि मोटेगांवकर को ये सवाल पी.वी. कुलकर्णी से मिले, जो राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के उस पैनल का हिस्सा थे जिसने NEET-UG 2026 का प्रश्नपत्र तैयार किया था। CBI के मुताबिक, मोटेगांवकर का बेटा कुलकर्णी की केमिस्ट्री ट्यूशन क्लास में पढ़ता था और वहीं से सवाल उपलब्ध कराए गए।

मोबाइल से मिले 132 हाथ से लिखे सवाल

CBI ने जांच के दौरान मोटेगांवकर का मोबाइल जब्त किया, जिसमें 36 तस्वीरें मिलीं। इनमें 132 हाथ से लिखे केमिस्ट्री के सवाल दर्ज थे। एजेंसी का दावा है कि इनमें से 111 सवाल NTA के मास्टर प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं। ये नोट्स कथित तौर पर कुलकर्णी की क्लास में दिए गए सवालों के आधार पर तैयार किए गए थे।

NEET Paper Leak: जमानत का किया विरोध

CBI ने स्पेशल कोर्ट में मोटेगांवकर की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि उपलब्ध साक्ष्य प्रथम दृष्टया उनकी भूमिका की पुष्टि करते हैं। एजेंसी का तर्क है कि जमानत मिलने से जांच प्रभावित हो सकती है।

NEET Paper Leak: 3 मई की परीक्षा रद्द, 21 जून को दोबारा एग्जाम

NEET-UG 2026 की परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई गई। CBI फिलहाल पूरे पेपर लीक नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े… ‘बारिश नहीं, प्रभु का आशीर्वाद है’… जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठी पुरी