Home » जॉब - एजुकेशन » प्रयागराज पेपर लीक प्रदर्शन मामला: 10 सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, विधायक पहुंचीं छुड़ाने

प्रयागराज पेपर लीक प्रदर्शन मामला: 10 सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, विधायक पहुंचीं छुड़ाने

 Prayagraj Paper Leak Protest:

Prayagraj Paper Leak Protest: NEET परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में 25 जुलाई को प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर के पास छात्रों ने प्रदर्शन किया था। पुलिस का आरोप है कि इस प्रदर्शन में छात्रों के साथ कुछ समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ता भी शामिल थे।

Prayagraj Paper Leak Protest: पुलिस ने 10 सपा कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार-

प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में पुलिस ने सोमवार को 10 सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही सपा नेताओं ने क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को छुड़ाने का प्रयास किया।

Prayagraj Paper Leak Protest: कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचीं सपा विधायक-

गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के लिए सपा विधायक विजमा यादव और गीता पासी क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचीं। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।

सपा नेताओं को पहले ही किया गया था नजरबंद-

पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले से अलर्ट थी। प्रदर्शन में सपा नेताओं की भागीदारी रोकने के लिए पुलिस ने एमएलसी, जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया था।

कई सपा नेताओं के घर पहुंची थी पुलिस-

सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव के शांतिपुरम स्थित आवास पर पुलिस पहुंची थी, जहां एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव समेत अन्य नेता मौजूद थे। पुलिस ने सभी की गतिविधियों पर नजर रखी। इसके अलावा महानगर अध्यक्ष रविंद्र यादव और वरिष्ठ नेता संदीप यादव के घर भी पुलिस पहुंची थी। हालांकि, संदीप यादव पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से निकल गए थे।

पुलिस की कार्रवाई जारी-

प्रयागराज पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई है। मामले की जांच आगे भी जारी है

यह भी पढ़े- Ram Mandir Donation Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, चढ़ावा चोरी जांच के लिए नई SIT गठित