BJP Leader Death: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। लालबाग स्थित न्यू विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नानक चंद्र भुर्जी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
BJP Leader Death: घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर-
नानक चंद्र भुर्जी के निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और पार्टी पदाधिकारी सिविल अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुई इस घटना से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है।
BJP Leader Death: पुलिस ने शुरू की जांच, कारण अभी स्पष्ट नहीं-
घटना की सूचना मिलते ही हजरतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था, आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
घटनास्थल से जुटाए जा रहे साक्ष्य-
पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। साथ ही विधायक आवास में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।








