Home » नई दिल्ली » बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, भारी बढ़त से बढ़ा रोमांच

बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, भारी बढ़त से बढ़ा रोमांच

Bankipur Bypoll Result: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की काउंटिंग जारी है। बिहार के बांकीपुर में शुरुआती रुझानों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 1161 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

जनसुराज ने बनाई बढ़त 

बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शुरुआती रुझानों ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। दो राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 3,795 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा 2,634 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 1,161 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

Bankipur Bypoll Result: राजद तीसरे स्थान पर

दो राउंड की मतगणना के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी को अब तक 664 वोट मिले हैं। शुरुआती रुझानों में वह तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

भाजपा की परंपरागत सीट पर कड़ा मुकाबला

बांकीपुर सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे इस सीट से लगातार 5 चुनाव जीते हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। यह सीट वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन का गढ़ रही है। नितिन नवीन यहां से लगातार पांच बार विधायक चुने गए।

Bankipur Bypoll Result: मैदान में 25 उम्मीदवार

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर और भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, राजद की रेखा कुमारी समेत कुल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

जनसुराज पार्टी के ऑफिस में समर्थकों का जुटना शुरू

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच जन सुराज पार्टी के कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की और जीत का भरोसा जताया।

ये भी पढ़े…. चार दिन का सत्र औपचारिकता न बने, जनहित के मुद्दों पर हो गंभीर चर्चा: मायावती का सरकार को संदेश

आगे अपडेट हो रही है ….