Home » जॉब - एजुकेशन » UPSSSC PET 2026: आज से शुरू हुए आवेदन, 10वीं पास उम्मीदवार 1 सितंबर तक करें अप्लाई

UPSSSC PET 2026: आज से शुरू हुए आवेदन, 10वीं पास उम्मीदवार 1 सितंबर तक करें अप्लाई

UPSSSC PET 2026:

UPSSSC PET 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 3 अगस्त 2026 से शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में होने वाली विभिन्न ग्रुप ‘C’ सरकारी भर्तियों में शामिल होने के लिए PET परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC PET 2026: 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन-

यूपीएससी पेट 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। जो अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि तक 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास कर लेंगे, वे भी आवेदन के पात्र होंगे।

UPSSSC PET 2026: आयु सीमा-

उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 के अनुसार:

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

महत्वपूर्ण तिथियां-
कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 1 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 3 अगस्त 2026
आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026
शुल्क समायोजन एवं आवेदन संशोधन (फॉर्म करेक्शन) की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026
ऐसे करें आवेदन-

UPSSSC PET 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी:

OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन)

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आवेदन शुल्क का भुगतान

आवेदन पत्र का प्रिंट आउट

आवेदन शुल्क-

सामान्य / ओबीसी: ₹185

एससी / एसटी: ₹95

दिव्यांग (PH): ₹25

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

3 साल तक मान्य रहेगा PET स्कोर-

UPSSSC ने पिछले वर्ष से PET स्कोरकार्ड की वैधता बढ़ा दी है। पहले स्कोरकार्ड 1 वर्ष तक मान्य रहता था, लेकिन अब रिजल्ट जारी होने की तारीख से 3 वर्ष तक इसे वैध माना जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को बार-बार PET परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी और वे तीन वर्षों तक विभिन्न ग्रुप ‘C’ भर्तियों में आवेदन कर सकेंगे

यह भी पढ़े- Datia BJP Defeat: दतिया में बीजेपी की हार: क्या सचमुच नरोत्तम मिश्रा बने वजह? जानिए हार के पीछे की पूरी कहानी