Home » अंतर्राष्ट्रीय » ईरान में आर्थिक संकट गहराया, रोटी के लिए बाल और कपड़े बेचने को मजबूर लोग

ईरान में आर्थिक संकट गहराया, रोटी के लिए बाल और कपड़े बेचने को मजबूर लोग

Iran Economic Crisis:

Iran Economic Crisis: ईरान में जारी आर्थिक संकट लगातार गहराता जा रहा है। बढ़ती महंगाई और लंबे समय से जारी संघर्ष के बीच कई परिवारों के सामने रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि लोग नकदी जुटाने के लिए अपने प्राकृतिक बाल, पुराने कपड़े, जूते और अन्य घरेलू सामान तक बेचने को मजबूर हैं। कुछ लोग लैपटॉप जैसी जरूरी चीजें किराए पर देकर भी आमदनी जुटा रहे हैं।

Iran Economic Crisis: हर अतिरिक्त रियाल की बढ़ी अहमियत-

ईरानी समाचार एजेंसी ILNA के अनुसार, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पुराने कपड़े, इस्तेमाल की गई इत्र की बोतलें, जूते और प्राकृतिक बाल बेचने वाले विज्ञापनों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बढ़ती महंगाई के बीच परिवारों के लिए हर अतिरिक्त रियाल महत्वपूर्ण हो गया है।

Iran Economic Crisis: बाल और घरेलू सामान बेचकर जुटा रहे पैसे-

रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोग हेयर एक्सटेंशन के लिए अपने प्राकृतिक बाल बेच रहे हैं। वहीं, इस्तेमाल की गई इत्र की बोतलें, पुराने घरेलू सामान और अन्य वस्तुओं के भी खरीदार मिल रहे हैं। कई विक्रेता कम कीमत वाली कई चीजों को एक साथ सूचीबद्ध कर किसी तरह आमदनी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

लैपटॉप खरीदने के बजाय किराए पर लेने का चलन-

आर्थिक दबाव के कारण अब लोग लैपटॉप खरीदने की बजाय जरूरत के अनुसार किराए पर ले रहे हैं। कार्यालय के काम और ऑनलाइन पढ़ाई के लिए यह विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इससे स्पष्ट है कि आर्थिक संकट लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों और जीवनशैली को भी प्रभावित कर रहा है।

66% तक पहुंची महंगाई-

ILNA ने ईरान के सांख्यिकीय केंद्र के हवाले से बताया कि जुलाई के अंत तक वार्षिक मुद्रास्फीति 66% और साल-दर-साल महंगाई 87.9% दर्ज की गई। खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी और घटती क्रय शक्ति ने आम परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

शांति वार्ता पर भी बना असमंजस-

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता संघर्ष खत्म करने का अंतिम अवसर हो सकती है। हालांकि, तेहरान ने अमेरिका के साथ किसी भी प्रत्यक्ष वार्ता या भविष्य में ऐसी बातचीत की योजना से इनकार किया है

यह भी पढ़े- Hockey World Cup 2026: 19 अगस्त को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल