CMA Result 2026: The Institute of Cost Accountants of India (ICMAI) के उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। बता दें कि ICMAI ने इंटरमीडिएट और फाइनल सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA जून 2026) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे तुरंत ICMAI की ऑफिशियल वेबसाइट ICMAI.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
CMA Result 2026: कैसे चेक करें ICMAI CMA का रिजल्ट-
ICMAI CMA का परिणाम घोषित हो गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।
CMA जून 2026 का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपको फाइनल या इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक (Check your Result Online) पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके “Display Result” बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
CMA Result 2026: टॉपर लिस्ट में ढूंढें अपना नाम-
परिणाम के साथ-साथ ICMAI ने CMA 2026 की टॉपर लिस्ट भी जारी की है। लिस्ट के अनुसार, इंटरमीडिएट में सूरत के रौनक जैन और फाइनल में गुंटूर के मोक्षित वामशी कृष्ण उप्पल्ली ने पहला स्थान हासिल किया है।
ICMAI CMA टॉपर लिस्ट 2026-


कितना रहा CMA का पास प्रतिशत-
CMA फाइनल ग्रुप-III में 30.22% और ग्रुप-IV में 44.21% उम्मीदवार सफल रहे। दोनों ग्रुप में शामिल अभ्यर्थियों में 32.97% ने दोनों ग्रुप पास किए, जबकि 16.19% केवल एक ग्रुप में सफल हुए। इस सत्र में फाइनल के 4,220 और इंटरमीडिएट के 7,885 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की।
यह भी पढ़े- यमन के पास लाल सागर में भारतीय मालवाहक जहाज पर बड़ा हमला, विस्फोट के बाद समुद्र में डूबा जहाज








