Rahul Gandhi Students Voice: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों और युवाओं से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने पेपर लीक के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और युवाओं की क्षमता को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया।
Rahul Gandhi Students Voice: ‘आप भारत की शक्ति और शान हैं’-
राहुल गांधी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वह उनके दर्द, डेटा और दौलत की बात करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के पास इंटेलिजेंस, इमेजिनेशन और कैपेसिटी है। देश का भविष्य युवाओं की ताकत के दम पर ही आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत का हर युवा देश की शक्ति है। उनके मुताबिक, युवाओं के अंदर मौजूद क्षमता का सही इस्तेमाल देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।
Rahul Gandhi Students Voice: भारत के युवाओं की ताकत पर राहुल गांधी ने दिया जोर-
कांग्रेस नेता ने कहा कि दुनिया में चीन, अमेरिका और रूस जैसे देशों की चर्चा होती है, लेकिन भारत के युवाओं और उनके पोटेंशियल के सामने इन देशों की ताकत कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में किसी देश की प्रगति दो महत्वपूर्ण चीजों पर निर्भर करती है, युवा शक्ति और डेटा।
‘युवा जो डेटा बनाते हैं, वही भारत की पूंजी है’-
राहुल गांधी ने कहा कि आज के दौर में डेटा बेहद महत्वपूर्ण है। युवाओं द्वारा तैयार किया गया डेटा भारत की पूंजी, ताकत और संपत्ति है। उन्होंने कहा कि इसी डेटा का इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी तकनीकों को विकसित करने में किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि AI से डेटा तैयार नहीं किया जाता, बल्कि युवाओं और लोगों द्वारा बनाया गया डेटा AI के विकास में इस्तेमाल होता है। राहुल गांधी ने युवाओं से कहा कि जो डेटा वे तैयार करते हैं, वह उनका और हिंदुस्तान का है।
पेपर लीक और रोजगार का मुद्दा भी उठाया-
प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने युवाओं से जुड़े रोजगार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने युवाओं के सामने मौजूद चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति को अवसर और सही दिशा मिलना जरूरी है।राहुल गांधी ने युवाओं की हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि आज के नौजवानों ने जिस तरह अपनी आवाज उठाई है, वह काबिले तारीफ है।
यह भी पढ़े- Anxiety Attack और High BP के लक्षण हैं मिलते-जुलते, ऐसे पहचानें अंतर








